Alpha Advance Booking Day 1: बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी 'अल्फा'? जानिए फिल्म का बजट और स्टार कास्ट से जुड़ी हर अपडेट
Alpha Advance Booking Day 1: आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते फिल्म के बजट से लेकर कास्ट तक से जुड़ी हर एक अपडेट के बारे में...
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Alpha Advance Booking Day 1: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है। फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चाओं में है और बॉक्स ऑफिस पर इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। आलिया भट्ट, जो प्रेजेंट में इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं, वह अपनी इस फिल्म के जरिए एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने की तैयार में जुटी हुई है।
'अल्फा' की बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत
आलिया भट्ट की पिछली फिल्मों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है और एडवांस बुकिंग में भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। शुरुआती आकलन के मुताबिक फिल्म पहले दिन लगभग 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि यह आंकड़ा 10 करोड़ तक नहीं पहुंच रहा है, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर यानी ओवरसीज मार्केट से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, तो फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 10 करोड़ रुपये के पार जा सकती है।
एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अल्फा ने एडवांस बुकिंग में अब तक 32,591 टिकटों की बिक्री दर्ज की है। ब्लॉक सीट्स को मिलाकर फिल्म ने पहले ही 2.76 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। यदि फिल्म पहले दिन सात करोड़ की ओपनिंग पाने में सफल रहती है, तो यह फिल्म के लिए एक सम्मानजनक शुरुआत मानी जाएगी। फिल्म की सफलता के लिए दर्शकों की सिनेमाघरों तक पहुंच बहुत महत्वपूर्ण होगी।
फिल्म का बजट और स्टारकास्ट
फिल्म के बजट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि यह फिल्म 80 से 130 करोड़ रुपये के बीच तैयार हुई है। फिल्म की लागत को देखते हुए इसे बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अल्फा में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही ऋतिक रोशन का कैमियो सबसे बड़ा सरप्राइज बना हुआ है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।