अपडेटेड 29 January 2023 at 11:07 IST

Alka Yagnik ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, BTS और Taylor Swift जैसे कलाकारों को भी छोड़ा पीछे

Alka Yagnik Top Listed Singer on Youtube: बॉलीवुड की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ यू-ट्यूब प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सुनीं जाने वाली सिंगर का रिकॉर्ड दर्ज किया है।

Follow : Google News Icon  
PC:@alkayagnik/@bts.bighitofficial/@taylorswift/Instagram
PC:@alkayagnik/@bts.bighitofficial/@taylorswift/Instagram | Image: self

Alka Yagnik Top Listed Singer on Youtube: दिग्गज प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक (Play Back Singer Alka Yagnik) ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है। आज उनकी आवाज के दीवाने दुनियाभर में मौजूद हैं जो उन्हें सुनने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में घर कर जाने वाली गायिका ने यू-ट्यूब (Youtube) पर एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है, जिसके बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

दरअसल, अलका याग्निक ने 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ यू-ट्यूब प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सुनीं जाने वाली सिंगर (Alka Yagnik Top Listed Singer on Youtube) का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। साल 2022 में उन्हें सबसे ज्यादा सुना गया जिसके चलते वह दुनिया की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली सिंगर बन गई हैं। 

गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2022 में अलका याग्निक 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली आर्टिस्ट बनी हैं। इतना ही नहीं लिस्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि सिंगर का पॉपुलर सॉन्ग 'एक दिन आप' को साल 2021 और 2020 में भी यूट्यूब पर 16.6 बिलियन बार स्ट्रीम किया गया है। 

अलका याग्निक ने बीटीएस-टेलर स्विफ्ट को पछाड़ा

Advertisement

चार्टमास्टर के मुताबिक, तकरीबन 20 फीसदी यूट्यूब सब्सक्राइबर्स सिर्फ भारत से हैं। जहां केवल एशिया ग्लोबली सबसे बड़ा मार्केट शेयर का हिस्सा है, जबकि साउथ कोरियन सुपरस्टार बीटीएस और ब्लैकपिंक 7.95 बिलियन और 7.03 बिलियन स्ट्रीम के साथ टॉप में हैं। 

वहीं टेलर स्विफ्ट 4.33 बिलियन और ड्रेक 50वे स्थान पर 2.9 बिलियन स्ट्रीम के साथ हैं। इनके अलावा लिस्ट में इंडियन सिंगर उदित नारायण, अरिजीत सिंह और कुमार सानू भी 10.8 बिलियन, 10.7 बिलियन और 9.09 बिलियन के साथ लिस्ट में शामिल हैं। 

Advertisement

अलका याग्निक के बारे में

अलका याग्निक ने 1990 में म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और आज तक अपनी आवाज के दम पर डंका बजा रही हैं। उन्होंने अपने चार दशकों के करियर में फिल्मों और एल्बम के लिए लगभग 20 हजार गाने गाए हैं। 'अगर तुम साथ हो' गाने से लेकर 'यू आर माय सोनिया' तक उन्होंने कई बड़े ब्लॉकबस्टर सॉग्स दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समेत 36 नॉमिनेशन अपने नाम किए हैं। 

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: कजरारे नैना, नाक में नथनी... जान्हवी कपूर ने नए लुक से गिराई हुस्न की बिजलियां

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 January 2023 at 10:57 IST