कटरीना कैफ-विक्की कौशल के बेटे विहान को आलिया भट्ट ने भेजा स्पेशल सरप्राइज, न्यू मॉम नेइंस्टा स्टोरी में दिखाई क्यूट गिफ्ट की झलक

Alia Bhatt Sends Gift To Katrina Kaif Son: कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेबी बॉय विहान के लिए आलिया भट्ट ने स्पेशल सरपाइज भेजा है। इस क्यूट गिप्ट को न्यू मॉम ने अपने इंस्टाग्राम पर दिखाया है।

Follow : Google News Icon  
Alia Bhatt Sends Gift To Katrina Kaif Son
Alia Bhatt Sends Gift To Katrina Kaif Son | Image: X

Alia Bhatt Sends Gift To Katrina Kaif Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल साल 2025 के नवंबर में पैरेंट्स बने थे। अब दोनों अपने बेटे विहान के साथ इस नए फेज को एंजॉय कर रहे हैं, इसी बीच आलिया भट्ट ने अपने खास अंदाज में न्यू मॉम कटरीना को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है, जिसकी झलक खुद कटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

क्या है आलिया का खास गिफ्ट

कटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम की लेटेस्ट स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें बच्चों के लिए खूबसूरत कपड़े और ब्लू कलर का सॉफ्ट टॉय नजर आ रहा है, साथ ही उसी रंग का कडल ब्लैंकेट भी दिखाई दे रहा है, यह गिफ्ट आलिया भट्ट के ब्रांड की ओर से भेजा गया है, फोटो शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा कि इतने प्यारे कडलिस के लिए शुक्रिया। इस गिफ्ट सरप्राइज को आलिया ने कटरीना के बेटे विहान के लिए भेजा है।

आलिया और कटरीना की पुरानी दोस्ती बरकरार

कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है, दोनों को कई बार साथ में जिम करते और समय बिताते देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की दोस्ती की कई बार झलक देखने को मिली है। इससे पहले भी आलिया ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बेबी के लिए गिफ्ट भेजा था और कियारा की बेटी के लिए खास कपड़े भिजवाए थे।

पिछले साल बने थे पैरेंट्स

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी समय तक पर्सनल रखा था, सितंबर में दोनों ने आधिकारिक रूप से इस खुशखबरी की घोषणा की और नवंबर में बेटे का स्वागत किया था, जनवरी में उन्होंने अपने बेटे के नाम का ऐलान करते हुए लिखा था कि हमारी रोशनी विहान कौशल, हमारी प्रार्थनाओं का जवाब, हमारी दुनिया बदल गई है।

Advertisement

कपल की शादी और प्रोफेशनल लाइफ

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। चार साल की शादी के बाद दोनों माता-पिता बने हैं, वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें आलिया भट्ट व रणबीर कपूर भी लीड रोल में हैं, वहीं कटरीना आखिरी बार फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में दिखाई दी थीं।

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मस्ती, धोती-कुर्ता पहन लगाए जोरदार ठुमके; VIDEO VIRAL

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड