अपडेटेड 19 April 2021 at 14:52 IST
कोरोना नेगेटिव होने पर मालदीव के लिए निकले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, तस्वीरें वायरल
पूरे बॉलीवुड का इस समय फेवरेट वेकेशन स्पॉट मालदीव बना हुआ है जहां बीते कुछ समय में कई सेलिब्रिटीज छुट्टियां मनाने के लिए जा चुके हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

पूरे बॉलीवुड का इस समय फेवरेट वेकेशन स्पॉट मालदीव बना हुआ है जहां बीते कुछ समय में कई सेलिब्रिटीज छुट्टियां मनाने के लिए जा चुके हैं। इस लिस्ट में अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का भी नाम जुड़ गया है जिन्हें 19 अप्रैल को मालदीव की फ्लाइट के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।
छुट्टियां मनाने निकले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
दोनों की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं जहां दोनों मैचिंग आउटफिट पहने एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस को हराकर ठीक हुए हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ियों में से एक मानी जाती है और फैंस इनकी नई तस्वीरों को जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
इन फोटोज में, आलिया को एक पीले रंग की क्रॉप टॉप के ऊपर सफेद स्लीवलेस डिजाइन का जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। साथ ही, उन्होंने सफेद रंग की पैंट पहनी होती है। वही, दूसरी तरफ, रणबीर कपूर एक साधारण सफेद टी-शर्ट और डेनिम पैंट में नजर आए थे। साथ ही, दोनों स्टार्स ने ब्लैक मास्क के साथ, ब्लैक सनग्लासेस भी पहन रखे थे। दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ ही गाड़ी से उतरते हुए देखा गया था।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः विद्युत जामवाल ने अपने होम बैनर एक्शन हीरो फिल्म्स की स्थापना कर दस साल की सिनेमाई सफर को किया याद
Advertisement
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी गए हैं मालदीव
गौरतलब है कि अभी हाल ही में, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने भी मालदीव के लिए उड़ान भरी थी। वायरल भयानी ने मुंबई एयरपोर्ट से दोनों की कई फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों छुट्टियां मनाने के लिए साथ जाते देखे गए थे। बता दें कि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से अफवाहें उड़ रही हैं, हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 April 2021 at 14:46 IST