अपडेटेड 20 March 2023 at 18:51 IST
मां की बदौलत Alka Yagnik ने हासिल किया मुकाम, इस गाने से मिली थी इंडस्ट्री में असली पहचान
Alka Yagnik ने अपने करियर में 8 हजार से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें असली पहचान साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने से मिली थी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Alka Yagnik Birthday: अलका याग्निक आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके फैंस और बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियें उन्हें खास दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अलका ने अपने 4 दशक के करियर में 8 हजार से भी अधिक गाने गाए हैं। आज वो जिस मुकाम पर खड़ी हैं, वहां तक पहुंचने का श्रेय अलका की मां को दिया जाना गलत नहीं होगा।
अलका याग्निक का जन्म कलकत्ता की एक मिडल क्लास फैेमिली में हुआ था। उनकी मां शुभा याग्निक भी एक प्लेबैक सिंगर थी और अलका अपनी मां को जीवन का पहला गुरु भी मानती हैं। अलका ने 6 वर्ष की उम्र से ही अपनी आवाज का जादू बिखेरना शुरू कर दिया था।
ऑल इंडिया रेडियो से की थी करियर की शुरुआत
कलकत्ता में ऑल ऑल इंडिया रेडियो के आकाशवाणी शो में केवल 6 वर्ष की उम्र से अलका ने काम करना शुरू कर दिया था। शुभा याग्निक अपनी बेटी के करियर को लेकर स्पष्ट थीं। वह अलका को ट्रेनिंग देती थी और बेटी को सुरों की जानकारी दिया करती थी। कहना गलत नहीं होगा कि अलका को गाने का हुनर विरासत में अपनी मांं से ही मिला है।
बेटी को मुंबई ले आईं थी अलका की मां
अलका याग्निक को उनकी मां 10 साल की उम्र में मुंबई ले आई थी। लोगों ने अलका की मां को सलाह दी कि पहले बेटी की आवाज मैच्योर हो जाए, उसके बाद फिल्मों में लेकर जाना, लेकिन शुभा याग्निक नहीं मानी। शुभा याग्निक ने किसी तरह राज कपूर से मुलाकात की और जब राज ने अलका की आवाज सुनी तो वे काफी प्रभावित हुए। राज कपूर ने अलका को संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के पास भेजा।
Advertisement
14 वर्ष की उम्र में अलका ने गाया पहला गाना
14 वर्ष की उम्र में अलका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। फिल्म ‘पायल की झंकार’ में उन्होंने ‘ 'थिरकत अंग लचक झुकी' ’ गाने को अपनी आवाज दी। इसके बाद अलका ने कुछ और फिल्मों में गाना गाया। साल 1981 में अलका याग्निक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘लावारिस’ में कई गाने गाए, जिसमें उनका गाना ‘मेरे अंगने में’ एक बड़ा हिट साबित हुआ।
इस गाने से मिली थी असली पहचान
अब अलका याग्निक के गाने हिट होने लगे थे, लेकिन फिर भी वह अपनी अलग पहचान बनाने की जद्दोजहद कर रही थीं। साल 1988 में उन्हें अपने करियर का सबसे बड़ा ब्रेक मिला। अलका ने फिल्म ‘तेजाब’ में ‘एक दो तीन…’ गाने को अपनी आवाज दी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी गाने के लिए अलका को पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद अलका याग्निक ने माधुरी दीक्षित की कई फिल्मों में गाना गाया।
Advertisement
कई पुरस्कार जीत चुकी हैं अलका याग्निक
‘चोली के पीछे क्या है’, ‘दिल में लेती है’, ‘तुम याद आएं’ और ‘छम्मा छम्मा’ जैसे सैकड़ों हिट गाने गाए। उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। अलका याग्निक ने माधुरी दीक्षित, जूही चावला, काजोल और श्रीदेवी जैसी सभी बड़ी एक्ट्रेसेस को अपनी आवाज दी। कुमार सानू, उदित नारायण और किशोर कुमार के साथ भी अनेको गाने गाए हैं। अलका को दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड 7 फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 20 March 2023 at 18:51 IST