Bhoot Bangla Teaser: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ रिलीज, जबरदस्त कॉमेडी-हॉरर का तड़का; फैंस को ‘भूल भुलैया’ की आई याद
Bhooth Bangla Teaser: लंबे इंतजार के बाद, अक्षय कुमार और राजपाल यादव की ब्लॉकबस्टर जोड़ी निर्देशक प्रियदर्शन के साथ वापस आ गई है। फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस छोटे से वीडियो में डर और कॉमेडी का ऐसा सटीक तालमेल है, जो आपको 'भूल भुलैया' के सुनहरे दिनों की याद दिला देगा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bhoot Bangla Teaser: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन का रीयूनियन हो चुकी है। अब आखिरकार, उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज हो चुका है। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद, यह 'OG' जोड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रही है, और टीजर को देखकर साफ है कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है।
'वधूसुर' का रहस्य और अक्षय की क्लासिक एंट्री
करीब 1 मिनट 23 सेकंड का यह टीजर आपको सीधे एक डरावनी, अंधेरी रात और एक रहस्यमयी हवेली के सामने खड़ा कर देता है। टीजर की शुरुआत दिग्गज अभिनेता असरानी की भारी आवाज से होती है, जो कहते हैं 'वधूसुर आएगा'यह एक संवाद ही दर्शकों के मन में सवाल पैदा करने के लिए काफी है कि आखिर यह 'वधूसुर' कौन है?
तभी एंट्री होती है खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय की। अपने ट्रेडमार्क कॉमिक टाइमिंग के साथ, अक्षय उस डरावने बंगले को देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं और उसकी तुलना बकिंघम पैलेस से कर डालते हैं। यहीं से समझ आ जाता है कि प्रियदर्शन हमें फिर से उसी दुनिया में ले जा रहे हैं जहां डर के साथ हंसी का तड़का फ्री मिलता है।
कॉमेडी के 'एवेंजर्स' हुए एक साथ
'भूत बंगला' की सबसे बड़ी ताकत इसकी कास्टिंग है। इस फिल्म में सिर्फ अक्षय नहीं हैं, बल्कि कॉमेडी की दुनिया के 'दिग्गज' एक साथ आएं हैं। जिसमें परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी भी हैं।
इन चेहरों को एक साथ देखकर दर्शकों को 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' वाले सुनहरे दौर की याद आ गई है। टीजर में इन कलाकारों की छोटी सी झलक ही यह बताने के लिए काफी है कि फिल्म में पंचलाइन्स और सिचुएशनल कॉमेडी का जबरदस्त धमाका होने वाला है। साथ ही, वामिका गब्बी और तब्बू की मौजूदगी फिल्म की कहानी में गहराई और सस्पेंस जोड़ने का काम करेगी।
Advertisement
बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म केवल एक हॉरर-कॉमेडी नहीं है, बल्कि एक इमोशन है। प्रियदर्शन अपनी फिल्मों में जिस तरह के विजुअल्स और संगीत का इस्तेमाल करते हैं, उसकी छाप यहां भी साफ दिखती है। टीजर में डरावने एलिमेंट्स को थोड़ा छुपा कर रखा गया है, ताकि सस्पेंस बना रहे, लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक और हवेली का सेटअप एक क्लासिक हॉरर फिल्म वाली वाइब देता है।
Advertisement
भूत बंगला के टीजर पर फैंस का रिएक्शन
टीजर देखते ही यूजर्स अपनी एक्साइटमेंट पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'मजेदार टीजर सर। पसंद आई।' वहीं एक ने लिखा कि 'पुरानी यादें ताजा हो गईं'एक ने कहा, 'अक्षय कुमार ब्लॉकबस्टर है।'
भूत बंगला फिल्म की रिलीज डेट
अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस का मानना है कि अक्षय को फिर से अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लाने के लिए प्रियदर्शन से बेहतर कोई और नहीं हो सकता था।