अभी नहीं बन रही Hera Pheri 3? अक्षय कुमार को लगा झटका, बोले- मंत्र पढ़ना पड़ेगा, मैं तब तक बूढ़ा…

Akshay Kumar on Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने हाल ही में पुष्टि की है कि 'हेरा फेरी 3' फिलहाल नहीं बन रही है। फिल्म को लेकर काफी सारे इशू हैं।

Follow : Google News Icon  
Akshay Kumar on Hera Pheri 3
Akshay Kumar on Hera Pheri 3 | Image: instagram

Akshay Kumar on Hera Pheri 3: अक्षय कुमार की तमाम आगामी फिल्मों में से फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार ‘हेरा फेरी 3’ का है। जबसे फिल्म अनाउंस हुई है, तबसे ही फैंस इसे देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। पहले परेश रावल फिल्म से अलग हो गए थे, वो वापस लौटे तो फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई। अब इन सबके बीच इसकी रिलीज पर अभी भी खतरे की तलवार लटकी हुई है जिसपर आखिरकार खिलाड़ी कुमार ने चुप्पी तोड़ दी है।

अक्षय कुमार हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे जहां उन्होंने पुष्टि की कि ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल नहीं बन रही है। ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग में हो रही देरी का कलाकारों के बीच कथित झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है।

परेश रावल ने अचानक छोड़ी 'हेरा फेरी 3', सुनील शेट्टी को लगा झटका, बोले-  उनके बिना नहीं हो सकता - Suniel Shetty BREAKS Silence On Paresh Rawal Exit  From Hera Pheri 3

‘हेरा फेरी 3’ में हो रही देरी पर बोले अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार ने कहा, ‘हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल तो नहीं बन रही है'। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद झटका लगा था लेकिन कोई बात नहीं, वेलकम बना ली। सुपरस्टार ने आगे कहा- “थोड़ा मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए। अभी एक साल तो नहीं बन रही। उसके बहुत सारे इशू हैं, ऐसा नहीं है कि हम तीनो साथ नहीं हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ में हम तीनो साथ हैं। कुछ चीजें होती हैं हैं जो मैं कैमरे पर नहीं बोल सकता। बहुत सारी चीजें हैं, समझौते हैं, जो प्रोजेक्ट को पीछे ले जाते हैं”।

हेरा फेरी 3' पर फिर गहराया संकट का बादल, अब लेखक ने किया किनारा

‘हेरा फेरी 3 बनने तक बुढ़ापा ना आ जाए’

मोहरा स्टार ने आगे कहा कि जब वक्त आएगा तो ‘हेरा फेरी 3’ अपने आप बन जाएगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘बस यही है कि बुढ़ापा ना हो जाए तब तक’।

Advertisement

प्रियदर्शन ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि वो ‘हेरा फेरी 3’ लेकर आ रहे हैं जिनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक तिगड़ी फिर लौटेगी। 

ये भी पढ़ेंः Bhooth Bangla Bangla Box Office Day 1: पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी 'भूत बंगला', 14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी नहीं चला पाई जादू

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड