Bhooth Bangla को अभी भी शांति से रिलीज नहीं होने दे रही ‘धुरंधर 2’! अक्षय कुमार की फिल्म को उठाना पड़ेगा नुकसान?
Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ पहले ही ‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई के चलते एक हफ्ता पोस्टपोन हो चुकी है। अब भी इसकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ पहले ही ‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई के चलते एक हफ्ता पोस्टपोन हो चुकी है। 10 अप्रैल की जगह, फिल्म अब 17 अप्रैल (16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू) को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। हालांकि, मेकर्स की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं। ‘भूत बंगला’ की रिलीज में अभी एक दिन भी पूरा नहीं बचा है लेकिन ज्यादातर सिंगल स्क्रीन्स पर अभी भी बुकिंग बंद है।
इसका मतलब ये है कि सिंगल-स्क्रीन थिएटर में अभी भी ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की शो-शेयरिंग को लेकर बहस चल रही है। बॉलीवुड हंगामा को एक ट्रेड सूत्र ने बताया कि “जियो स्टूडियोज ने रीक्वेस्ट की है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ को सिंगल स्क्रीन थिएटर में 50% शो दिए जाएं"।
‘भूत बंगला’ की रिलीज में रोड़ा बनी ‘धुरंधर 2’?
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स का कहना है कि रणवीर सिंह स्टारर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है और मंगलवार को ही उसने 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरी ओर, ‘भूत बंगला’ की वितरण टीम ने पूरे शो की मांग की है। उनका मानना है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ चार हफ्तों तक शानदार प्रदर्शन कर चुकी है और अब उनकी फिल्म को भी उचित शो मिलने का समय आ गया है। इसके अलावा, उन्होंने पेड प्रीव्यू के टिकट सेल और एडवांस बुकिंग के रुझानों का हवाला देते हुए कहा है कि ‘भूत बंगला’ में भी सफल होने की क्षमता है, क्योंकि इसे लेकर हाइप साफ दिख रही है।
सिंगल-स्क्रीन थिएटर में नहीं लगे ‘भूत बंगला’ के शो?
आपको बता दें कि प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यू आज 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे। सूत्र ने बताया कि सिंगल-स्क्रीन थिएटर को आज रात में एक शो चलाने की अनुमति मिली है। हालांकि, विवाद के कारण, उन्होंने अभी तक शुक्रवार, 17 अप्रैल के लिए बुकिंग शुरू नहीं की है। 16 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे तक, मुंबई के कई सिंगल-स्क्रीन थिएटर ने 17 अप्रैल के लिए ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं की थी। यहां तक कि कुछ दो-स्क्रीन थिएटर ने भी शुक्रवार के लिए टिकटों की बिक्री शुरू नहीं की है।
Advertisement
यह समस्या केवल मुंबई तक ही सीमित नहीं है। दिल्ली और जयपुर में भी बहुत से थिएटर ने 17 अप्रैल को ‘भूत बंगला’ के लिए बुकिंग शुरू नहीं की है।
ये भी पढे़ंः Bhooth Bangla First Review: कैसी है ‘भूत बंगला’? अक्षय कुमार की फिल्म में इस एक्टर ने मारी बाजी, पढ़ें रिव्यू