अपडेटेड 12 January 2025 at 17:25 IST
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ तब्बू भी नजर आएंगी
प्रसिद्ध निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ तब्बू भी नजर आएंगी। परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी अभिनीत यह फिल्म दो अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी।
- मनोरंजन समाचार
- 1 min read

Tabu | Image:
Varinder Chawla
प्रसिद्ध निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ तब्बू भी नजर आएंगी। परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी अभिनीत यह फिल्म दो अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी।
वर्ष 2000 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' के बाद अक्षय कुमार, परेश रावल और तब्बू एकबार फिर से प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं। 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल से अधिक समय बाद साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2010 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'खट्टा मीठा' में एक साथ काम किया था।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 12 January 2025 at 17:25 IST