Ghis Ghis Song: 'घिस-घिस' गाने पर अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह संग मटकाई कमर, तो यूजर्स बोले- लगा ही नहीं कोई गैर बिहारी...

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नया सॉन्ग 'घिस घिस घिस' जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की भरमार लगी हुई है। लोगों को ये गाना कैसा लगा, चलिए जानते हैं।

Ghis Ghis Song
Ghis Ghis Song | Image: x

Akshay Kumar-Akshara Singh Song: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार फैंस को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसा ही कुछ उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में किया है। उनकी फिल्म का मच अवेटेड सॉन्ग 'घिस घिस घिस' रिलीज हो चुका है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह माहौल जमाते नजर आ रही हैं। इस गाने में एक्टर बिल्कुल भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और निरहुआ की तरह धमाकेदार परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म को हिट बनाने के लिए अक्षय कुमार ने भोजपुरिया स्टार स्टाइल में तड़का लगाया है। इसमें वो अक्षरा संग जमकर कमर मटका रहे हैं। गाने में एक्टर के लुक की बात करें तो उनके बाल और हल्की दाढ़ी बढ़ी हुई है। धोती-कुर्ता पहना हुआ है। इतना ही नहीं, उन्होंने लाल गमछे के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। ये गाना फैंस को खासा क्रेजी कर रहा है।

'घिस घिस घिस' गाने के बोल ने खींचा ध्यान

हालांकि गाने के बोल ने नेटिजंस का खासा ध्यान खींचा है। इसके बोल हैं, 'तोहर लागल बा दिलवा प्लेबॉय से, रगड़ के नहला देब साबुन से। आगे अक्षय अक्षरा से कहते हैं, 'तनी पास आवा नॉटी गर्ल...' खैर, गाने पर गौर फरमाया जाए तो देखा जा सकता है कि अक्षय और अक्षरा दोनों ही मस्तमौला अंदाज में हैं और फुल एन्जॉय कर रहे हैं।

अक्षय के भोजपुरी गाने पर कैसे मिल रहे रिएक्शंस?

इस गाने को जहां फैंस के बीच तारीफ मिल रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पूरे बॉलीवुड में एक अक्षय कुमार ही हैं जिन पर कोई भी रोल सूट करता है। अभी एक गाना आया है घिस घिस करके। जिस तरह का रोल निभाया है वो मजा आ गया। ऐसा लग ही नहीं रहा है कि कोई गैर बिहारी व्यक्ति है। पवन सिंह खेसारी लाल यादव इनके आगे बच्चा लग रहे हैं। अक्षय पाजी मजा आ गया।’

Advertisement
akshay kumar

फैंस ने की तारीफ, तो कुछ को नहीं आया रास

एक यूजर ने लिखा, 'गाना जैसा भी हो, लेकिन अक्षय कुमार कभी प्रफुल्लित करने वाला एक्सप्रेशन देने में असफल नहीं होते।'

दूसरे यूजर ने लिखा,  ‘एक समय था जब अक्षय कुमार हर साल कई हिट फिल्में देते थे। उनका करियर बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन अब वे किस तरह की घटिया फिल्में बना रहे हैं? वे तो भोजपुरी फिल्मों की कॉपी लगती हैं।’

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, 'अब अक्षय कुमार काफी बूढ़े हो गए हैं और दर्शक उन्हें अब लीड एक्टर या यंग हीरो के तौर पर नहीं देखना चाहते। फिर भी वह जबरदस्ती फिल्में बनाते रहते हैं और इसी वजह से उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। अक्षय कुमार को यह समझना चाहिए कि दर्शक अब उन्हें लीड एक्टर या यंग हीरो वाले किरदारों में नहीं देखना चाहते और उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।'

एक यूजर ने कमेंट किया, 'अक्षय सर आप किस लाइन में आ गए हैं? लगता है 'खिलाड़ी' अब ऑफिशियली अपना ट्रैक खो चुके हैं।'

एक अन्य ने लिखा, ‘इस तरह का गाना है जिसे आप ये तो नहीं मानते कि आपको पसंद है, लेकिन फिर भी इसे बार-बार सुनते हैं। ’घिस घिस घिस' एक 'गिल्टी प्लेजर' है; सच कहूं तो, मैं इसकी वाइब को बहुत एन्जॉय कर रही हूं। अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह दोनों को ही बखूबी पता था कि वे क्या कर रहे हैं, और ‘वेलकम टु द जंगल' के मेकर्स भी जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं!!!'

एक ने लिखा, 'अक्षय ओवरएक्टिंग कर रहे हैं लेकिन मुझे यह पसंद है।'

वहीं एक और ने कहा, 'कितना भद्दा गाना है। बकवास गाना, बॉलीवुड में लाकर भोजपुरी गाने को भी बेकार कर दो।'

कब रिलीज होगी 'वेलकम टु द जंगल' 

कुल मिलाकर, 'घिस घिस घिस' गाना खूब वायरल हो रहा है और इसे मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि एक्टर ने सभी को सरप्राइज कर दिया है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो, 'वेलकम टु द जंगल' जून 26 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh On Don 3 Controversy: 'डॉन 3' विवाद और बैन के बाद रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, फरहान अख्तर को लेकर कही ये बात

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड