अपडेटेड 12 June 2025 at 12:49 IST

बॉक्स ऑफिस मीटर तोड़ रही 'हाउसफुल 5' को IMDb पर मिली कितनी रेटिंग? अक्षय कुमार के डाई हार्ड फैंस को जानकर लग सकता है झटका

'हाउसफुल' का पांचवां पार्ट सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रहा है। इस बीच इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी को IMDb पर कितनी रेटिंग मिली है आईए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
Housefull 5
Housefull 5 | Image: instagram

Housefull 5 IMDb Rating: बॉलीवुड की फेवरेट कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक 'हाउसफुल' का पांचवां पार्ट थिएटर्स में लगा हुआ है। इस मल्टी स्टारर फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिन के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर बवंडर मचा दिया है।

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी 'हाउसफुल 5' दो वर्जन में रिलीज किया गया है- 'हाउसफुल 5 A' और 'हाउसफुल 5 B'। इस मर्डर मिस्ट्री के दो वर्जन ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है। यही वजह है कि रिलीज के छठे दिन भी फिल्म का जलवा कायम है। अक्षय कुमार के फैंस के क्रेज के अलावा फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। हालांकि, अधिकतर जगहों से तारीफें बटोरनी वाली इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी को IMDb ने बेहद कम रेटिंग दी है।

'हाउसफुल 5' को IMDb पर मिली इतनी रेटिंग

'हाउसफुल 5' लोगों को पसंद आ रही है। 'हाउसफुल 5 A' और 'हाउसफुल 5 B' के क्लाइमैक्स में अंतर दर्शकों को खूब भा रहा है। अधिकतर क्रिटिक्स से फिल्म को 3.5 रेटिंग मिली है। वहीं IMDb ने फिल्म को 10 में से 3.9 रेटिंग दी है। खैर, रेटिंग के अलावा पॉपुलैरिटी ग्राफ की बात करें तो वो काफी सही है। फिल्म का ग्राफ ग्रीन एरो के साथ ऊपर की ओर है और 1,995 लिखा हुआ है। खैर, अगर क्रिटिक्स की रेटिंग के मुकाबले देखा जाए तो IMDb ने काफी हद तक 'हाउसफुल 5' को सही रेटिंग दी है।

छठे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट 

'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस और नरगिस फाखरी भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। अब इसके डे 6 के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ चुके हैं जिसमें थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।

Advertisement

6 दिन में कुल कितना कलेक्शन हुआ?

Sacnilk द्वारा दिए गए शुरुआती आंकड़ों की माने तो, फिल्म 'हाउसफुल 5' ने रिलीज के बाद पहले बुधवार यानि छठे दिन लगभग 8.5 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। पांचवे दिन से छठे दिन तक इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। फिल्म ने डे 5 पर 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, वीकेंड आने वाला है। ऐसे में फिल्म 'हाउसफुल 5' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिर बढ़ने की उम्मीद है। अब छह दिनों के बाद इसका कुल कलेक्शन 120.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

क्या है IMDb रेटिंग?

IMDb की फुलफॉर्म इंटरनेट मूवी डेटाबेस है। यह एक इंटरनेट डाटा बेस है जहां रजिस्टर्ड यूजर रेटिंग और रिव्यू देते हैं। ये एक ऑनलाइन डाटाबेस है, जो कलाकारों, फिल्मों, टीवी प्रोग्राम और वीडियो गेम्स के बारे में दर्शकों को अलग-अलग जानकारियों देता है। दुनिया के सबसे बड़े डेटाबेस कहे जाने वाले IMDb के पास दुनियाभर की फिल्मों, टीवी प्रोग्राम, वेब सीरीज समेत अन्य की तमाम जानकारियां उपलब्ध होती हैं। इसके अलावा अपकमिंग फिल्म और उनके रिव्यूज जैसे डाटा भी मिलते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ऐसे धमाल मचा रही अक्षय कुमार की फिल्म
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 June 2025 at 12:43 IST