बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आईं अक्षरा सिंह, गाना ‘घिस घिस घिस’ में मचाया धमाल

Ghis Ghis Ghis Song: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज हो चुका है। गाने में अक्षय के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री,डांस और कातिलाना एक्सप्रेशंस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Follow : Google News Icon  
Ghis Ghis Ghis song,
Ghis Ghis Ghis song, | Image: Youtube

भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' और सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। अपनी दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली अक्षरा अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही इसने यूट्यूब पर तबाही मचा दी है।

टाइम म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आउट हुए इस गाने में अक्षरा सिंह का देसी और बोल्ड अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड और भोजपुरी का मैशप

इस गाने की सबसे बड़ी यूएसपी बॉलीवुड के ग्लैमर और भोजपुरी के देसी तड़के का अनोखा मेल है। गाने में अक्षरा सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार डांस मूव्स इतने जबरदस्त हैं कि वो बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती दिख रही हैं। इसके गायक विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक। गीतकार अभिनव शेखर जोशीले संगीत और थिरकने पर मजबूर कर देने वाले इस ट्रैक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

'फटेगा स्पीकर... अक्षरा का मजेदार अंदाज

गाने की सफलता और अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव पर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए अक्षरा सिंह ने अपने खास भोजपुरी अंदाज में कहा कि 'फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर। ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा।'अक्षरा का यह मजेदार बयान इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है।

Advertisement

26 जून को सिनेमाघरों में मचेगा 'वेलकम' का धमाल

अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इस साल की सबसे बड़ी कल्ट-कॉमेडी फिल्मों में से एक होने वाली है। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस भारी-भरकम स्टारकास्ट वाली फिल्म का निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने मिलकर किया है।

पैन-इंडिया स्टार बनने की राह पर अक्षरा

अक्षरा सिंह की यह छलांग साबित करती है कि उनकी लोकप्रियता अब सिर्फ भोजपुरी तक सीमित नहीं रह गई है। अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर वह पैन-इंडिया ऑडियंस के दिलों में जगह बना रही हैं। ‘घिस घिस घिस’ गाने में उनका यह धमाकेदार रूप इस बात का साफ सबूत है कि वह बॉलीवुड के बड़े मंच पर भी राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - आंखों में काला चश्मा और साथ में फ्रॉक पहने पत्नी जेनेट... अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने किया ताजमहल का दीदार, Photos

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड