अपडेटेड 22 February 2024 at 11:08 IST
Akaay Kohli: क्या लंदन में जन्मे विराट-अनुष्का के बेटे बन गए ब्रिटिश नागरिक? क्या कहते हैं नियम
Akaay Kohli: सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अकाय कोहली को यूके की नागरिकता मिलने वाली है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akaay Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर बेटे का जन्म हुआ है जिसके बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। खबरों की माने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लंदन में अपनी दूसरी संतान की डिलीवरी की है। 15 फरवरी को उनके बेटे अकाय कोहली का जन्म हुआ था। ऐसे में, सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर जूनियर कोहली को क्या यूके की नागरिकता मिलने वाली है।
विराट और अनुष्का ने 20 फरवरी को सोशल मीडिया हैंडल के जरिए खुलासा किया कि पांच दिन पहले उनके बेटे अकाय कोहली का जन्म हो चुका है। उन्होंने लिखा कि वामिका का छोटा भाई दुनिया में आ गया है। साथ ही, कपल ने मीडिया से प्राइवेसी देने की भी रिक्वेस्ट की थी।
अकाय कोहली की नागरिकता पर शुरू हुई चर्चा
जैसे ही कपल ने अकाय के जन्म का ऐलान किया, तुरंत ही सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई। ऐसा सामने आ रहा है कि उनका जन्म लंदन में हुआ है। तो अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या वह ब्रिटिश नागरिक होंगे या भारतीय नागरिकता ले लेंगे। हालांकि, आपको बता दें कि अकाय कोहली ब्रिटिश नागरिक नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रिटेन के ऐसे नियम हैं कि वहां पैदा होने के बाद अपने आप ही ब्रिटिश नागरिकता नहीं मिल जाती।
नागरिकता पर क्या कहते हैं ब्रिटेन के नियम?
बता दें कि ब्रिटिश का नागरिक होने के लिए आपके माता-पिता में से कम से कम एक को तो ब्रिटिश नागरिक होना ही चाहिए या वो काफी समय से वहां रह रहे हों। यही कारण है कि यूके से बाहर रह रहे ब्रिटिश नागरिकों के बच्चों को अपने आप ही ब्रिटिश नागरिकता मिल जाती है। अब चूंकि विराट और अनुष्का दोनों ही भारतीय नागरिक हैं इसलिए अकाय को भी भारतीय नागरिकता ही मिलेगी। हालांकि, उनके पास यूके का पासपोर्ट जरूर होगा।
Advertisement
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बने पैरेंट्स
काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के दौरान भी फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया था। हालांकि, कपल ने कभी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया। अब उन्होंने बेटे के जन्म के बाद ही इस खबर पर मुहर लगाते हुए फैंस को गुड न्यूज दी है।
ये भी पढ़ेंः Akaay Kohli: पैदा होते ही छा गए विराट के लाडले, बने ढेरो फैन अकाउंट; लोग बोले- लगता है डीविलियर्स…
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 February 2024 at 10:55 IST