Golmaal 5: गंजे वाला लुक, अजय देवगन को किया KISS... गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री से मिला बड़ा सरप्राइज; इस एक्टर की भी वापसी
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में साल 2006 में बनी 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' की यात्रा 20 साल का सफर पूरा कर चुकी है। ये फिल्म अपने ह्यूमर, यूनिक किरदार और अफरा-तफरी वाली स्टोरी के लिए जल्द ही दर्शकों के दिल में घर कर गई। फिल्म की सक्सेस को देखते हुए इसके कई पार्ट्स आए। अब दर्शक अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें, क्योंकि फिल्म का पांचवां सीक्वल दस्तक देने के लिए तैयार है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Golmaal 5: बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी में शुमार 'गोलमाल' एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हो रही है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल' के 20 साल पूरे होने पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। वो इसके पांचवें पार्ट को एक नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं।
इस यादगार फिल्म की सभी फ्रैंचाइजी में अजय देवगन, अरशद वारसी और शरमन जोशी जैसे कलाकारों ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से जादू बिखेरा था। अब इसके पांचवें सीक्वल की अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुणा बढ़ा दिया है।
गोलमाल 5 में दिखेंगे नए चेहरे
'गोलमाल' का ये सीक्वल पहले के चार पार्ट्स से काफी अलग होने वाला है। इस बार फिल्म में नए किरदारों की एंट्री होने जा रही है। जी हां, फिल्म में अजय देवगन समेत बाकी स्टार्स के साथ अक्षय कुमार भी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखाई देंगे। लेकिन, बताया जा रहा है कि 'खिलाड़ी कुमार' का किरदार निगेटिव शेड का हो सकता है।
शरमन जोशी की होगी वापसी
इतना ही नहीं, फिल्म में दर्शकों के फेवरेट शरमन जोशी भी वापसी कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक्टर 'गोलमाल' के फर्स्ट पार्ट में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने सीरीज से दूरी बना ली थी। मगर अब सालों बाद उनकी वापसी ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है।
Advertisement
‘गंजे वाले लुक’ के साथ की सरप्राइज एंट्री
'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर अनाउंसमेंट वीडियो शेयर की, जिसकी शुरुआत अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी और शरमन जोशी के साथ होती है जिसमें वो फ्रैंचाइजी का जश्न मनाते दिखाई देते हैं। मगर फैंस को झन्नाटेदार सरप्राइज देने वाला पल तब आता है, जब अक्षय कुमार की 'गंजे' वाले लुक में एंट्री होती है।
अक्षय ने अजय देवगन को किया KISS
गंजा लुक, ब्लैक कुर्ता-पायजामा और आंखों में चश्मा... अक्षय कुमार की धांसू एंट्री ने फैंस को हक्का-बक्का कर दिया। शायद ही किसी को उम्मीद होगी कि इस फ्रैंचाइजी में अक्षय कुमार को सचमुच देखा जा सकेगा। वो आते ही रोहित शेट्टी से बातचीत करते हैं, अजय देवगन से मिलते हैं और कई बार उन्हें चूम लेते हैं। हालांकि ये सीन शूटिंग के दौरान का मालूम पड़ रहा है। अंत में अजय देवगन कहते हैं- कोई भी फ्रैंचाइज नहीं छोड़ता है।
Advertisement
रोहित शेट्टी के 52वें जन्मदिन के मौके पर 'गोलमाल' की टीम ने फैंस के लिए जबरदस्त अनाउंसमेंट की। इस धमाकेदार अनाउंसमेंट वीडियो ने फैंस को अभी से हंसने पर मजबूर कर दिया है।
'गोलमाल 5' कब होगी रिलीज?
'गोलमाल 5' की रिलीज की बात करें तो, फिलहाल इसकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अभी दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। खबरों की मानें तो फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
अक्षय कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर
इसके अलावा अक्षय कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है, उन्हें अपने सुपरस्टार को देखने के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षय की लेटेस्ट अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है।