अजय देवगन की 'चौहान' पर गहराया विवाद, क्षत्रिय संगठन ने जताई आपत्ति, कहा- राजपूत इतिहास को अपने फायदे के लिए फिल्म मेकर कर रहे इस्तेमाल...

Ajay Devgn Chauhan Movie Controversy: अजय देवगन की आने फिल्म 'चौहान' का टीजर सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस समेत अलग-अलग लोगों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर नजर आए। ऐसे में फिल्म पर क्षत्रिय संगठन ने आपत्ति जताई है।

ajay-devgn-film-chauhan-controversy-faces-dispute-from-kshatriya-parishad-over-title-representing-weaponisation-of-rajput-history
अजय देवगन 'चौहान' | Image: Social Media

Ajay Devgn Chauhan Movie Controversy: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'चौहान' अपने ऐलान के साथ ही विवादों में घिर गई है। नीरज यादव के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का हाल ही में टीजर जारी किया गया था। लेकिन टीजर के सामने आते ही क्षत्रिय परिषद ने फिल्म का कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा विवाद क्या है और क्षत्रिय संगठन किस बात से नाराज है।

आखिर क्या है पूरा विवाद?

क्षत्रिय परिषद ने फिल्म के टीजर में बोले गए कुछ डायलॉग्स और राजपूत इतिहास को पेश करने के तरीके पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का सीधा आरोप है कि फिल्म मेकर्स अपने राजनीतिक, चुनावी और वैचारिक फायदे के लिए राजपूतों के इतिहास का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका मानना है कि राजपूत पहचान को जानबूझकर राजनीतिक बहस में घसीटा जा रहा है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अजय देवगन की फिल्म का कश्मीर में जमकर विरोध किया जा रहा है। टीजर में अजय देवगन के इस डायलॉग ने कश्मीरियों को दुख पहुंचाया है और उन्हें पठान कहकर संबोधित किया है। इसके अलावा इस पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी आपत्ति जताई।

किस डायलॉग पर मचा है सबसे ज्यादा बवाल?

फिल्म के टीजर में एक डायलॉग है- "पठानों से कहना चौहान आ रहा है।"

Advertisement

विवाद की मुख्य जड़ यही डायलॉग है। दरअसल, यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। क्षत्रिय संगठन का कहना है कि इस डायलॉग के जरिए कश्मीरियों को 'पठान' बताने की कोशिश की गई है। इसी को लेकर संगठन ने कड़ा ऐतराज जताया है।

क्षत्रिय परिषद ने अपने बयान में क्या कहा?

क्षत्रिय परिषद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक तीखा बयान जारी किया है। उनकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं। संगठन ने मौजूदा सांप्रदायिक राजनीति के लिए 'चौहान' कुल के नाम का इस्तेमाल करने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने साफ कहा है कि राजपूतों का इतिहास कोई राजनीतिक हथियार नहीं है, जिसे कोई भी अपने चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर ले। चौहानों की विरासत राजपूत इतिहास का अहम हिस्सा है, इसे बाहरी लोगों द्वारा खड़े किए गए विवादों का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।

Advertisement

फिल्म मेकर्स से की गई खास अपील

क्षत्रिय परिषद ने सिर्फ विरोध ही नहीं किया, बल्कि फिल्म निर्माताओं और राजनीतिक हस्तियों से एक जरूरी अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि ऐतिहासिक पलों को सांप्रदायिक नफरत या हिंसा का जरिया नहीं बनाना चाहिए। भारत के इतिहास और उसकी जटिलताओं के साथ जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए।  राजपूत विरासत का इस्तेमाल समाज को बांटने वाली राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए। फिलहाल, इस विवाद पर फिल्म मेकर्स या अजय देवगन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह जरूर पढ़ें: Ikka Trailer Out: 'इक्का' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, वकील की भूमिका में सनी देओल, तो अक्षय खन्ना ने लूटी महफिल

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड