सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में छाए ऐश्वर्या-अभिषेक, हाथ पकड़कर कुछ ऐसे किया प्रोटेक्ट! VIDEO हो गया वायरल
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हाथों में हाथ डाले पहुंचे। इस दौरान उनका लुक और स्टाइलिश अंदाज चर्चा में रहा। इस बीच पत्नी के लिए एक्टर के एक जेस्चर ने सभी का ध्यान खींच लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और बिजनेसवमन सानिया चंढोक 5 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। कपल को आशीर्वाद देने के लिए दिग्गज सितारों का जमावड़ा लगा। इन्हीं में से एक बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन रही, जिन्होंने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी। दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंढोक की शादी की शाम बॉलीवुड, बिजनेस, फैशन समेत तमाम फील्ड्स के सेलेब्स से सजी। इस बीच अचानक ऐश्वर्या और अभिषेक ने एंट्री ली, तो पैप्स में उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की होड़ मच गई।
ऐश्वर्या राय का रॉयल लुक छाया
शादी के लिए एक्ट्रेस ने लाइट ब्लू कलर का हैवी कढ़ाई वाला सूट पहना था। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। साथ में उन्होंने मिनिमल जूलरी कैरी की। इसके साथ ही उनके शिमरी क्लच ने पूरे लुक को स्टाइलिश बना दिया।
अभिषेक बच्चन खूब जचे
वहीं अभिषेक बच्चन का लुक भी कुछ कम नहीं रहा। उन्होंने व्हाइट पैंट और ब्लैक बंदगला पहना। इस लुक में वो काफी जच रहे थे। दोनों ने वेन्यू के बाहर पहले पैपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद साथ में पोज भी दिए। इसके बाद दोनों शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे, तभी सभी की नजरें एक्टर के एक जेस्चर पर चली गई। उन्होंने एक्ट्रेस का हाथ थामा और उन्हें मदद की। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Advertisement
अक्सर उड़ती हैं तलाक की अफवाह
बता दें कि अक्सर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाह उड़ती रहती है। लेकिन दोनों समय-समय पर एक-दूजे के साथ नजर आकर इन अफवाहों पर विराम लगा देते हैं। कपल का ये अंदाज फैंस को खूब रास आता है। दोनों ने अर्जुन और सानिया की शादी में अपीयरेंस देकर फैंस का दिल जीत दिल लिया।
शादी की 19वीं सालगिरह मनाएगा कपल
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2007 में धूमधाम से शादी रचा ली थी। कपल की शादी उस वक्त की सबसे महंगी शादियों में से एक रही थी। इनकी शादी का जश्न तीन दिन तक चला था। अभिषेक-ऐश्वर्या 20 अप्रैल 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने साल 2011 में अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया। बता दें कि कपल अगले महीने अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मनाएगा।