अपडेटेड 3 April 2024 at 19:21 IST

Taapsee Pannu Wedding: संगीत नाइट पर पति संग तापसी ने दी रोमांटिक परफॉर्मेंस, सामने आई नई VIDEOS

Taapsee Pannu और माथियास बो ने शादी से पहले 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। 43 साल के मैथियास बो डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Taapsee Pannu Sangeet Night Videos
तापसी पन्नू की संगीत नाइट के वीडियोज | Image: Instagram

Taapsee Pannu Wedding Videos: ये अब कंफर्म हो गया है कि तापसी पन्नू मिस से मिसेज बन गई हैं। एक्ट्रेस की शादी पर पक्की मुहर लग गई। तापसी और माथियास बो की शादी का पहला वीडियो भी लीक हो गया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

बीते कई दिनों से तापसी और उनके बॉयफ्रेंड माथियास बो की शादी की खबरें खूब जोर पकड़ रही थीं। कहा जा रहा था कि 23 मार्च को दोनों ने उदयपुर में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। इस शादी की तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर छाने लगी हैं।

तापसी पन्नू की शादी का वीडियो

हाल ही में तापसी और माथियास की शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाल जोड़े में एक्ट्रेस को स्टेज पर एंट्री लेते हुए देखा गया। इस दौरान वह जमकर नाचते हुए भी नजर आईं। तापसी की शादी का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

शादी के बाद अब तापसी पन्नू की संगीत सेरेमनी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस को अपने इस खास पलों को जमकर एंजॉय करते देखा जा सकता है।

Advertisement

संगीत पर बहन संग किया बॉलीवुड गाने पर डांस

तापसी की संगीत सेरेमनी से दो वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में तापसी अपनी बहन शगुन के साथ स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती हुई दिख रही हैं। वीडियो में तापसी और शगुन को 'दिल तो पागल है' फिल्म के गाने 'मुझको हुई न खबर' पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है।

पति संग रोमांटिक हुईं तापसी

वहीं दूसरी वीडियो में तापसी अपने हसबैंड माथियास बो संग  'जस्ट द वे यू आर' गाने पर रोमांटिक परफॉर्मेंस दे रही हैं। इस वीडियो में तापसी जहां क्रीम कलर का आउटफिट पहने नजर आ रही हैं, तो वहीं माथियास पिंक कलर के कोट पेंट पहने दिखाई दिए।

Advertisement

शादी के बाद अब इनके संगीत सेरेमनी की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।

बता दें कि तापसी पन्नू और माथियास बो ने शादी से पहले 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। 43 साल के मैथियास बो डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। वह दो बार के यूरोपियन चैम्पियन और ओलम्पिक मेडलिस्ट रह चुके हैं। वहीं, साल 2020 में उन्होंने बैडमिंटन से संन्यास ले लिया था।

यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu Wedding: नाचते हुए स्टेज तक पहुंची दुल्हन तापसी, लीक हुआ शादी का पहला VIDEO; देखें…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 April 2024 at 19:21 IST