अपडेटेड 3 October 2021 at 13:14 IST
'हैदर' के 7 साल पूरे होने के बाद शाहिद कपूर ने लिखा नोट, शेयर की फिल्म से जुड़ी खास तस्वीर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी खास फिल्म 'हैदर' के सात साल पूरे होने पर के विशेष नोट, तस्वीर शेयर कर बताई ये बात।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) को फिल्म इंडस्ट्री में आए लंबा वक्त हो गया। एक्टर ने अपनी करियर की शुरूआत साल 2003 में आई फिल्म 'इश्क विश्क' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'विवाह', 'जब वी मेट', 'उड़ता पंजाब', 'हैदर', 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में अपना अभिनय दिखाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। हाल ही में एक्टर ने अपनी खास फिल्म 'हैदर'(Haider) के सात साल पूरे होने एक विशेष नोट लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बात कही। बता दें 'हैदर' 2 अक्टूबर 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने शानदार अभिनय किया था।
एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैदर' (Haider)की रिलीज़ के सात साल पूरे होने के अवसर में एक विशेष नोट लिखा। उन्होंने फिल्म की खास तस्वीर भी शेयर की, जिसमें 2014 के उन पलों के बारे में किया जो उनकी यादों में हैं। एक्टर ने अपने गंजे लुक वाली तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ''हां या ना। एक अभिनेता या एक सितारा। बाहर देख रहे हैं या भीतर गहरे। अर्थ खोजना या अर्थहीन होना। हिम्मत करना या जमा करना। रुकना या छोड़ देना। एक अभिनेता को चुनने की अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर कई सवालों का सामना करना पड़ता है कि वह कौन होने का फैसला करता है। संभावनाएं बहुत हैं। लेकिन केवल एक ही सही है। #हैदर आपने मुझे ढूंढने में मेरी मदद की। " फिल्म हैदर में तब्बू, केके मेनन, श्रद्धा कपूर और इरफान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड, इसे जीतने वाली पहली भारतीय कलाकार
शाहिद ने शेयर की थी फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट
Advertisement
हाल ही में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अगली स्पोर्ट्स ड्रामा, 'जर्सी' की रिलीज़ (Jersey Release Date) की तारीख के बारे में बताया। शाहिद कपूर ने बताया कि फिल्म 31 दिसंबर, 2021 को रिलीज होगी। खुशी की खबर शेयर करते हुए उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने सफेद पोलो टी-शर्ट और सफेद दस्ताने के साथ क्रिकेट हेलमेट पहना हुआ है। कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "जर्सी 31 दिसंबर 2021 को रिलीज हो रही है।" जैसे ही रिलीज की तारीख की घोषणा की गई, उनके फैंस ने पोस्ट पर खूब रिएक्शन दिया।
ये भी पढ़ें-'जयेशभाई जोरदार': ट्रेलर देख रणवीर सिंह ने दिया फिनिशिंग टच, तस्वीर शेयर कर खुशी जाहिर की
Advertisement
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 3 October 2021 at 13:05 IST