अपडेटेड 23 November 2021 at 08:36 IST

आदित्य ने अपनी दुल्हन अनुष्का रंजन को एंट्री के वक्त दिया ऐसा स्पेशल सरप्राइज, एक्ट्रेस की आंखें हुई नम

एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में शादी कर ली है।

Follow : Google News Icon  
Image: @anushkaranjan/Instagram
Image: @anushkaranjan/Instagram | Image: self

Anushka Ranjan-Aditya Seal Wedding: एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में शादी कर ली है। प्री-वेडिंग बैश से लेकर शादी तक, दोनों सितारों के इस खास दिनों पर कई बॉलीवुड स्टार्स इस जश्न में शामिल हुए थे जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

इस बीच, अनुष्का रंजन ने हाल ही में अपनी शादी की एक झलक साझा की है जिसमें वह दुल्हन के लिवास में सजी एंट्री (bridal entry) लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो (viral video) शेयर करते हुए बताया कि कैसे उनके पति ने उन्हें एक स्पेशल गाना चलाकर सरप्राइज दिया था।

अनुष्का रंजन ने स्पेशल सरप्राइज के लिए दिया पति आदित्य सील को धन्यवाद

अनुष्का रंजन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फूलों की चादर के नीचे चलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जब वह लैवेंडर रंग के लहंगे में आदित्य सील की ओर बढ़ रही थी, तब उनके पति ने उनके लिए गाने Tere Jeya Hor Disda का पंजाबी वर्जन चलाया। अब एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने पति को धन्यवाद दिया और कहा कि वह उनकी ओर चलते वक्त इससे बेहतर गाने की मांग नहीं कर सकती थीं।

'मैं इतनी लकी कैसे हो गई?': अनुष्का रंजन

Advertisement

रंजन ने खूबसूरत सरप्राइज के लिए सील को धन्यवाद देते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, “जिस पल मैंने आपकी आवाज सुनी, मेरा दिल पिघल गया। मैं इतनी लकी कैसे हो गई? इस खूबसूरत सरप्राइज के लिए धन्यवाद। मैं इससे बेहतर और कुछ नहीं मांग सकती थी।” 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anush🍕 (@anushkaranjan)

वीडियो में भावुक अनुष्का रंजन को खुशी के आंसू पोंछते हुए भी देखा जा सकता है। उन्होंने अपने दोस्तों को धन्यवाद दिया और लिखा, “और जाहिर है कि मैं ये सब अपनी खूबसूरत लड़कियों और हैंडसम लड़कों के बिना नहीं कर सकती थी। आप मेरी जिंदगी हैं और आप सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। मेरे दिन को प्यारी याद बनाने के लिए धन्यवाद।”

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Seal (@adityaseal)

ये भी पढ़ेंः रुबीना ने बॉडी शेमिंग से तंग आकर फैंस को दिया करारा जवाब, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 November 2021 at 08:36 IST