Dhurandhar 2: आदित्य धर ने बताया ‘धुरंधर’ का पूरा बजट, क्यों बने दो पार्ट्स? बोले- 10 सेकंड का सीन भी खिंचकर…
Aditya Dhar Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ को बड़े ही ग्रैंड लेवल पर बनाया गया है। दोनों पार्ट्स के बजट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Aditya Dhar Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी दो पार्ट्स की स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास की स्क्रिप्ट ही बदलकर रख दी। पिछले साल 5 दिसंबर को दर्शकों को पहली बार धुरंधर की दुनिया से इंट्रोड्यूस कराया गया था जिससे वो अभी भी बाहर नहीं आ पाए हैं। अब उसका सीक्वल भी बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहा है।
रणवीर सिंह स्टारर को बड़े ही ग्रैंड लेवल पर बनाया गया है। मेकर्स ने बारीकी से हर एक डिटेल पर काम किया है। ऐसे में ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स के बजट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं जिनसे आखिरकार डायरेक्टर ने पर्दा हटा दिया है।
‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स का बजट
‘धुरंधर 2’ की कामयाबी से आदित्य धर काफी खुश हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में खुलासा किया कि वो ‘उरी’ की शूटिंग पर प्रतिदिन जितना खर्च कर रहे थे, ‘धुरंधर’ की शूटिंग पर उससे लगभग 11 से 12 लाख रुपये कम खर्च किया है। उन्होंने आगे ये भी बताया कि दोनों फिल्मों की शूटिंग में कुल मिलाकर मात्र 255 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है।
‘धुरंधर’ को दो हिस्सों में क्यों बांटा गया?
‘उरी’ फेम डायरेक्टर आदित्य धर ने पोर्टल को आगे ये भी बताया कि आखिर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को दो हिस्सों में क्यों बांटा गया। फिल्ममेकर मे कहा कि असल में ये केवल एक ही फिल्म बनने वाली थी लेकिन 8 घंटे की फिल्म बनाना संभव नहीं लग रहा था। यही कारण है कि धर को ‘धुरंधर’ को दो भागों में बांटना पड़ा।
Advertisement
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग होती गई, उसकी लंबाई भी बढ़ती गई। छोटे-छोटे सीन भी बड़े-बड़े सीन्स में बदल रहे थे। आदित्य ने कहा कि जो सीन 10 सेकंड का होना था, वो 2 मिनट का हो गया। सभी सीन्स बड़े हाइलाइट बन रहे थे तो उन्हें समझ नहीं आया कि क्या काटें। जैसे मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) का इंट्रोडक्शन सीन जिसमें वो कहता है कि उसे बंदूक खरीदनी है। वो सीन असल में ढाई मिनट का होना था, लेकिन आखिरकार आठ-नौ मिनट लंबा हो गया।
उन्होंने कहा कि बहुत से डायलॉग तो ऑन सेट ही बनाए गए थे। फिर भी फिल्म उनकी लिखी गई स्क्रिप्ट के लगभग 95 से 96% करीब है। ‘धुरंधर’ ज्यादातर आदित्य धर द्वारा ही शूट की गई है।