अपडेटेड 8 February 2024 at 20:54 IST
'महाभारत के अभिमन्यु जैसा...', यामी गौतम की प्रेग्नेंसी कंफर्म करते हुए क्या बोले पति आदित्य धर?
Yami Gautam: आदित्य धर ने आने वाले बच्चे को लेकर अपनी एक्साइमेंट शेयर की। उन्होंने बताया कि क्यों इस दौरान उन्हें महाराष्ट्र के अभिमन्यु की कहानी याद आ गई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Yami Gautam Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर आज (8 फरवरी) रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 23 फरवरी को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस बीच यामी के फैंस को उनकी लाइफ से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिली।
यामी गौतम आज जब आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची, तो एक्ट्रेस को बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया। थोड़ी देर बाद यामी के पति और फिल्ममेकर आदित्य धर ने कंफर्म कर दिया कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं।
आदित्य ने बताया यामी इस वक्त 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। आदित्य ने आने वाले बच्चे को लेकर अपनी एक्साइमेंट शेयर की। उन्होंने बताया कि क्यों इस दौरान उन्हें महाराष्ट्र के अभिमन्यु की कहानी याद आ गई।
'बच्चे को सब पता है कि...'
आदित्य ने कहा, “हमारी जिंदगी में बच्चे के कदम पड़ने वाले हैं। जिस तरह से हमने फिल्म बनाई और जिस तरह से हमें बच्चे के बारे में पता चला, वह एक अद्भुत समय था। मुझे अभिमन्यु की कहानी याद आ गई। इस बच्चे को सब पता है कि 370 कैसे बनी है। हमें इस बात का पता अब तक नहीं चला है कि ये गणेश हैं या लक्ष्मी।"
Advertisement
यामी ने शेयर की अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी
वहीं, ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान यामी गौतम ने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की। यामी ने कहा कि ये मेंटली काफी ड्रेन करने वाले हालात थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने इन पलों में उनके साथ हमेशा खड़े रहने के लिए आदित्य का शुक्रिया अदात किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह उनके पति के अलावा प्रोजेक्ट से जुड़े बाकी लोगों ने भी उन्हें सपोर्ट किया।
बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी की थी। दोनों ने इससे पहले दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था। फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर यामी और आदित्य को प्यार हुआ। अब शादी के करीब तीन साल बाद उनकी जिंदगी में जल्द ही ढेर सारी खुशियां दस्तक देने वाली हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 8 February 2024 at 20:54 IST