अपडेटेड 1 June 2023 at 20:16 IST

अदा शर्मा के चेहरे का क्यों हुआ ऐसा बुरा हाल, तस्वीरें शेयर कर बताई पूरी कहानी

‘The Kerala Story’ एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कुछ फोटोज शेयर की है, जिनमें उनका चेहरा कटा-फटा नजर आ रहा है। इस चेहरे के लिए उन्हें -16 डिग्री तापमान में 40 घंटों तक डिहाइड्रेटेड रहना पड़ा था।

Follow : Google News Icon  
Adah Sharma Photos
Adah Sharma Photos | Image: self

Adah Sharma Instagram Post: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अदा शर्मा को एक नई पहचान दी है। भारत ही नहीं दुनियाभर में यह फिल्म और अदा की एक्टिंग पसंद की जा रही है। मई के पहले सप्ताह में रिलीज हुई यह फिल्म जून की शुरुआत में भी बड़े पर्दे धमाल मचा रही है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 230 करोड़ रुपए की कमाई का आकड़ा पार कर लिया है। 

अदा शर्मा सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। कभी वह BTS सीन की वीडियो शेयर करती हैं तो कभी फिल्म से जुड़ी अन्य रोचक चीजें शेयर करती हैं। इसके अलावा फैन मोमेंट भी अदा कई  बार शेयर कर चुकी हैं। इस बार अदा ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस शॉक हो रहे हैं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया पूरा किस्सा

अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिनमें उनका चेहरा काफी खराब नजर आ रहा है। उनके फेस पर चोट के निशान हैं, कई स्क्रेच चेहरे पर बने हुए हैं, उनके होठ सूख रहे हैं और वह बहुत ही लाचार और बेबस हालत में नजर आ रही हैं। शर्मा की ये फोटोज देख फैंस की अचानक चिंता बढ़ गई। हालांकि, घबराने वाली कोई बात नहीं है। अदा ने कैप्शन में बताया है कि उनके चेहरे का यह हाल कैसा हुआ।

फिल्म का एक सीन शूट करने के लिए अदा के चेहरे का यह हाल हुआ था। आतंकवादी संगठन ISIS में शालिनी उन्नीकृष्णन (अदा शर्मा) को जबरन शामिल कर दिया जाता है, उसके बाद के सीन में एक्ट्रेस इस हालत में नजर आती हैं। यह सीन शूट करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। अपने लुक को रियल बनाने के लिए वह -16 डिग्री तापमान में 40 घंटों तक प्यासी रही थीं।

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

अदा शर्मा कैप्शन में लिखा, “सनकिस्ड… इन कटे-फटे होठों का राज… -16° तापमान में 40 घंटों तक डिहाइड्रेटेड रही। एक गद्दा भी वहां रखा था, गिरने की प्रैक्टिस करने के लिए, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया। छिले हुए घुटने, और चोटिल कोहनी, लेकिन यह सब वर्थ था।,” अंत में अदा शर्मा ने एक साफ चेहरे के साथ फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने नारियल का तेल लगाया था और सेफ्टी पिन से बाल बांधे थे।  

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story का जलवा कायम, जानिए 27 दिनों में कितनी हुई कमाई

Advertisement

सत्य घटनाओं पर आधारित है फिल्म की कहानी 

अदा शर्मा का यह पोस्ट फैंस को पसंद आ रहा है। फिल्म में काम करने के प्रति उनका जज्बा और हर सीन को रियल लुक देने के लिए उनकी सराहना की जा रही है। ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में लव जिहाद, आतंकवाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर कड़ा प्रहार किया गया है। भारत सहित दुनिया के करीब 40 देशों में फिल्म देखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें- चौथे वीकेंड में भी सिनेमाघरों में कायम ‘द केरला स्टोरी’, अदा शर्मा ने पोस्ट कर किसे कहा Thank You?

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 1 June 2023 at 20:07 IST