अपडेटेड 17 May 2025 at 13:40 IST
'वापस आजा, तेरे बच्चे को...', रिश्ता टूटने के सालों बाद कुनिका सदानंद से बोले थे कुमार सानू, शादीशुदा सिंगर को किया था डेट
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया था और दोनों बिल्कुल पति-पत्नी की तरह रहा करते थे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kunickaa Sadanand- Kumar Sanu Affair: एक्ट्रेस कुनिका सदानंद सिंगर कुमार सानू संग अपने अफेयर पर खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि कैसे उनका और कुमार सानू का 5 सालों तक रिश्ता चला था। उस समय सिंगर शादीशुदा थे। बावजूद इसके वो उनके साथ एक पत्नी की तरह रही थीं।
कुमार सानू और कुनिका ने 90 के दशक में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों एक दोस्त के घर पर मिले। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी और फिर एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।
कुनिका ने सुनाया था अफेयर का किस्सा
पॉडकास्टर सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने कुमार सानू और अपने प्यार का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि पहली बार वो फैन की तरह उनसे मिली थीं, लेकिन जब सिंगर ने उनके माथे पर किस किया और हाथ पकड़कर बाय बोला तो एक करंट सा लगा। देखते ही देखते दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। उस समय कुमार सानू अपनी पत्नी रीता से काफी परेशान रहते थे।
कुनिका ने बताया कि एक बार सानू उनके साथ होटल में डिनर करने आए थे जहां उन्होंने काफी शराब पी ली थी। नशे में धुत होकर उन्होंने खिड़की से कूदने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने और सिंगर की बहन ने जैसे-तैसे उनको संभाला। तभी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं।
Advertisement
‘हम बिल्कुल पति-पत्नी की तरह रहते थे’
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया था और दोनों बिल्कुल पति-पत्नी की तरह रहा करते थे। फिर कुनिका को सानू के बारे में कुछ ऐसा पता चला जिससे उनका रिश्ता खत्म हो गया।
अलग होने के बाद जब कुमार सानू ने मिलने बुलाया, फिर…
कुनिका ने यह भी बताया कि इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। फिर कई साल बाद कुमार सानू ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने इसके बारे में अपने पति को बताया और मिलने की इजाजत मांगी। जिस पर कुनिका के हसबैंड ने कहा, "ठीक है जाओ, लेकिन आखिरी बार।"
Advertisement
एक्ट्रेस ने बताया मैं उनसे मिलने गईं। हम दोनों गार्डन में बैठे। मैंने उनसे कहा कि मैं अंदर नहीं आऊंगी। तब बातचीत के दौरान कुमार सानू उन्हें वापस आने के लिए कहने लगे। तब कुनिका ने अपना सिंदूर दिखाकर कहा कि वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। कुनिका ने बताया कि कुमार सानू ने उनसे यह भी कहा कि मैं तेरे बच्चे को नाम दूंगा। जिस पर मैंने कहा, "मेरे बच्चे का बाप है और उसे उसका नाम मिल चुका है।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 May 2025 at 13:38 IST