अपडेटेड 3 November 2025 at 14:52 IST
Dharmendra Health Update: अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत? हेमा मालिनी ने दिया हेल्थ अपडेट
Dharmendra Health Update: बीते दिनों खबर सामेन आई कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को सांस लेने में समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने बताया है कि कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को हाल ही में अस्पताल में एडमिट कराने की खबर सामने आई थी। बीते दिनों उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद एक्टर को अस्पताल से ले जाया गया। तब से ही धर्मेंद्र के तमाम फैंस परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच अब धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है, जिसके बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।
डिस्चार्ज को लेकर नहीं मिली अपडेट
जानकारी के अनुसार 89 साल के धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके चलते दो दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराने की खबर आई। टीम ने एक बयान में बताया था कि एक्टर फिलहाल ICU में हैं। अबतक उनके डिस्चार्ज को लेकर कोई अपडेट नहीं मिली है। इस बीच हेमा मालिनी ने बताया है कि धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है?
हेमा मालिनी ने इशारों में बताया धर्मेंद्र का हाल
दरअसल, सोमवार (3 नवंबर) को एक्ट्रेस हेमा मालिनी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर सवाल पूछा। हेमा मालिनी को एयरपोर्ट पर कार से उतरते हुए देखा गया। यहां पैपराजी ने ड्रीम गर्ल से सवाल किया, "सर, कैसे हैं?" इस पर एक्ट्रेस ने हाथ से इशारा कर बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं और फिर हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद धर्मेंद्र के उन चाहने वालों को थोड़ा सुकून मिला, जो उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे और उनका हेल्थ अपडेट जानना चाह रहे थे।
इससे पहले धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने पर उनकी टीम ने कहा था कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। उम्र के चलते समय-समय पर उनका रूटीन चेकअप होता है। एक्टर हेल्थ चेकअप के लिए ही अस्पताल में भर्ती हुए हैं। चिंता की बात नहीं है वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
Advertisement
धर्मेंद्र दिसंबर में 90 साल के होने वाले हैं। उन्हें पिछली बार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म में देखा गया था। एक्टर की अपकमिंग फिल्म इक्कीस है। ये वॉर ड्रामा फिल्म हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Haq Movie: शाह बानो केस पर बनी फिल्म 'हक' की रिलीज पर लगेगी रोक? बेटी ने भेजा मेकर्स को लीगल नोटिस, की ये मांग
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 3 November 2025 at 14:52 IST