अपडेटेड 20 April 2024 at 22:49 IST

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे

Pankaj Tripathi की बहन और जीजा सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे।

Follow : Google News Icon  
Pankaj Tripathi
पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत | Image: Instagram

Pankaj Tripathi Brother-in-law dies: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पकंज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी बहन और बहनोई की गाड़ी  झारखंड के धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश की मौत हो गई। वहीं बहन सरिता तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान पंकज के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे। 

कार के उड़ गए परखच्चे 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निरसा बाजार चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया। 

हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश उर्फ मुन्ना तिवारी की मौत हो गई। वहीं, बहन सरिता जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

चिराग पासवान ने जताया दुख 

लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के नेता चिराग पासवान ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे मित्र और अभिनेता भाई पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।"

मीडिया रिपोर्ट्स यह भी बता रही है कि पंकज त्रिपाठी को इस हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके धनबाद पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है। वह अपने परिवार के साथ बहन की देखभाल के लिए वहां जाएंगे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जेल में CM केजरीवाल के आलू पूरी और आम खाने पर चिकचिक...अब तिहाड़ की रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 April 2024 at 21:58 IST