'ये अल्लाह का कहर', ईरान पर इजरायली अटैक को लेकर बोले एजाज खान, मुसलमानों को दी ये नसीहत

ईरान पर हमले को लेकर एक्टर एजाज खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अल्लाह का कहर बताते हुए कहा कि अल्लाह हमसे नाराज है, इसलिए पूरी दुनिया में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Ajaz Khan
Ajaz Khan | Image: instagram

Ajaz Khan: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी की सुबह ईरान के तेहरान समेत कई इलाकों में हमले किए थे। इन हमलों में ईरान को बड़ा नुकसान हुआ और उसके सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। इन सबके बीच एक्टर एजाज खान की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इसे अल्लाह का कहर बताया है।

एजाज खान ने कहा, 'दुनिया के अंदर क्या हो रहा है, दो विलेन- अमेरिका और इजरायल- इन्होंने रमजान के महीने में ईरान में बिना सोचे-समझे हमले कर दिए। गुस्साए ईरान ने अरब लोगों पर बमबारी की। मुझे लगता है कि ईरान का गुस्सा सही है। जहां पर भी मुसलमानों पर जुल्म होता है, वहां अरब लोग चुप ही बैठते हैं। तो इन्हें जलाना भी जरूरी था। थैंक्यू ईरान जो आपने इन्हें जलाया।'

मुसलमानों पर अल्लाह का कहर- एजाज

उन्होंने आगे कहा,  'अल्लाह हमसे नाराज है, इसलिए पूरी दुनिया में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। रमजान के पाक महीने में अल्लाह सभी देश पर बम गिरा रहे हैं। ये मुसलमानों पर अल्लाह का कहर है। दुआएं करो और एक दूसरे का सपोर्ट करो। अच्छे काम करो। जकात (दान) करो, मजलूम और गरीब मुसलमानों की मदद करो। पैसे कब्र में नहीं जाएंगे।'

ईरान के शीर्ष नेता रहे टारगेट

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त अभियान में ईरान के शीर्ष नेताओं को टारगेट किया गया था, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके परिवार के सदस्य- बेटी-दामाद-बहू समेत आईआरजीसी के कमांडर मोहम्मद पकपूर, डिफेंस मिनिस्टर अमीर नासिरजादेह, अली शमखानी, इस्माइल कानी और मोहम्मद बघेरी प्रमुख शामिल रहे। 

Advertisement

जवाबी कार्रवाई में ईरान ने किसे बनाया निशाना? 

वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान की सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को टारगेट किया, जिसमें कतर, बहरीन, जॉर्डन, इराक, आबू धाबी, दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के अन्य हिस्से शामिल रहें। यहां तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान ने दावा किया है कि वह अपने ऑपरेशन के तहत अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को टारगेट कर रहा है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान तक पहुंची खामेनेई की मौत के गुस्से की आग; कराची में भीड़ ने किया अमेरिकी दूतावास पर हमला; 8 की मौत

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड