अपडेटेड 18 July 2024 at 22:02 IST

अभिषेक बच्चन का एक लाइक और फिर मचा तहलका, ऐश्वर्या से तलाक की खबरों में कितनी है सच्चाई?

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर डिवोर्स से जुड़ी एक पोस्ट ही लाइक की है। इसके बाद ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों को और हवा मिल गई है।

Follow : Google News Icon  
Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन | Image: Aishwarya Rai Fans/Instagram

Abhishek-Aishwarya Divorce News: बॉलीवुड के स्टार कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हमेशा से ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहे हैं। लोगों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती हैं। फैंस दोनों को साथ देखना बहुत पसंद करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से जो खबरें सामने आ रही हैं, वो अभिषेक-ऐश के फैंस को चिंता में डाल रही हैं।

हम बात इनकी तलाक की खबरों की कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से बार-बार अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। कई बार ये दावा किया जा चुका है कि दोनों की राहें अलग होने जा रही हैं। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हो रहा है। इंटरनेट पर अभिषेक-ऐश्वर्या की खबरें फिर सुर्खियों में छाई हैं और इस बार इसके पीछे की वजह है अभिषेक बच्चन का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लाइक करना।

अलग-अलग दिखे अभिषेक-ऐश

अभी बीते दिनों ही सबने देखा कि किस तरह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट में अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग पहुंचे थे। जहां अभिषेक बच्चन अपनी फैमिली के साथ इस इवेंट में स्पॉट हुए, तो वहीं ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के साथ अलग से पहुंची। जिसने हर किसी का ध्यान इस ओर खींचा। इसके बाद ही अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें फिर तेज होने लगीं। इस अभिषेक ने एक ऐसा पोस्ट इंस्टाग्राम पर लाइक कर दिया है कि इनके अलग होने की खबरों को और हवा मिल गई।

फिर लाइक की पोस्ट, तो मची इंटरनेट पर हलचल

दरअसल, अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर डिवोर्स से जुड़ी एक पोस्ट ही लाइक की है। एक्टर ने जिस पोस्ट को लाइक किया उसकी फोटो पर लिखा है, 'जब प्यार आसान नहीं रह जाता।' फोटो की कैप्शन में ये लिखा गया है कि किस तरह तलाक किसी के लिए आसान नहीं होता।

Advertisement

इसमें लिखा था, "कौन ऐसे सपने नहीं कि वह हमेशा खुश रहे। सड़क पार करते समय जब हम बुजुर्ग को हाथ थामे बुजुर्ग कपल को देखते हैं तो ऐसे वीडियो दिल को छू जाते हैं। लेकिन कभी-कभी जिंदगी वैसी नहीं होती, जैसी कि हम कल्पना करते हैं। जब कुछ लोग सालों तक एक साथ रहने के बाद अलग होते हैं। वह तब अपनी जीवन के एक बड़े हिस्सा बड़ी और छोटी दोनों चीजों के लिए एक दूसरे पर डिपेंड हो जाते हैं, तब वह इसका सामना कैसे करते हैं?"

पोस्ट में आगे लिखा था कि ऐसी कौन सी चीजें होती हैं, जो उन्हें रिश्ता को तोड़ने के लिए प्रेरित करती है। किन चुनौतियों का उन्हें सामना इस दौरान करना पड़ता है? यह कहानी इन्हीं सवालों पर रोशनी डालती है। संयोग से ‘ग्रे डिवोर्स’ या ‘सिल्वर स्प्लिटर्स’ आमतौर पर 50 साल की उम्र के बाद तलाक के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। इसके कारण अलग-अलग हैं, लेकिन आश्चर्य की बात नहीं है।"

Advertisement

टेंशन में आए फैंस

अभिषेक के इस पोस्ट को लाइक करने के बाद फैंस ऐसा मान रहे हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या संग अपने तलाक पर बड़ा हिंट दे दिया है। पोस्ट को लाइक करने के बाद अभिषेक ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है। इंटरनेट पर अभिषेक-ऐश का चाहने वाला हर फैन यही पूछता नजर आ रहा है कि क्या सच में अभिषेक-ऐश्वर्या एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं? आखिर इन खबरों का पूरा सच क्या है? इस पर तो दोनों ने अबतक चुप्पी नहीं तोड़ी हैं। लेकिन फैंस यही चाह रहे हैं कि अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच सबकुछ ठीक रहे और दोनों अलग न हो। 

यह भी पढ़ें: It's a... अली फजल और ऋचा चड्ढा बने पैरेंट्स, फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 July 2024 at 22:02 IST