क्या गैर-कानूनी तरीके से देर रात कॉलेज में घुसे आमिर खान और अरिजीत सिंह? प्रिंसिपल का आरोप, शेयर किया CCTV फुटेज
Aamir Khan-Arijit Singh: आमिर खान और अरिजीत सिंह पर गैर-कानूनी तरीके से पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज में घुसने का आरोप लग रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर और सिंगर देर रात एक सरकारी कॉलेज में एंटर हुए।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Aamir Khan-Arijit Singh: अरिजीत सिंह सिंगिग से ब्रेक लेकर मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज स्थित अपने घर में समय बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले एक्टर आमिर खान उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे। तब दोनों कलाकारों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। फैंस दोनों को एक साथ देख काफी उत्साहित हो गए थे लेकिन अब यही मीट-अप कंट्रोवर्सी में आ गया है।
दरअसल, आमिर खान और अरिजीत सिंह पर गैर-कानूनी तरीके से पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज में घुसने का आरोप लग रहा है। जी हां, ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर और सिंगर देर रात एक सरकारी कॉलेज में एंटर हुए थे। इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
आमिर खान-अरिजीत सिंह बिना परमिशन कॉलेज में घुसे?
यह घटना रानी धन्य कुमारी कॉलेज की बताई जा रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल अजय अधिकारी ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में बताया और अपने फेसबुक पेज पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियो को सबूत के तौर पर पेश करते हुए अधिकारी ने आरोप लगाया कि अरिजीत और आमिर अपने 10 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ, कॉलेज अधिकारियों की अनुमति के बिना रात 1 बजे के बाद सरकारी कॉलेज में एंटर हुए, बैडमिंटन खेला और कुछ वीडियो भी बनाए। यह भी आरोप लगाया गया है कि अरिजीत और आमिर लगभग डेढ़ घंटे रहने के बाद 2.25 बजे कॉलेज से वापस गए हैं।
प्रिंसिपल अधिकारी ने शुक्रवार रात को अपने सोशल मीडिया पेज पर कुछ वीडियो पोस्ट किए जो तुरंत वायरल हो गए। हालांकि, उन्होंने कुछ ही घंटों बाद ये पोस्ट डिलीट कर दिया था। बाद में उन्होंने लिखा- "मुझे पोस्ट डिलीट करने के लिए मजबूर किया गया।" ये वीडियो 35 सेकंड और 26 सेकंड लंबे थे जो कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे।
Advertisement
आमिर खान-अरिजीत सिंह हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद
IANS के अनुसार, घटना वाले दिन अरिजीत और आमिर को कुछ स्थानीय नेताओं के साथ रानी धन्य कुमारी कॉलेज में एंटर करते देखा गया था। आरोप है कि उन्होंने कॉलेज के टेंपररी नाइट गार्ड पर फोन करके दवाब बनाया और गेट खुलवाया।
इस बीच, मामले पर अधिकारी ने कहा, “मैं इस बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को लेकर फैसला नहीं लिया है। मेरे पोस्ट को डिलीट करने के लिए मुझ पर दबाव डाला गया और रीक्वेस्ट भी की गई।”