अपडेटेड 18 September 2024 at 21:47 IST

आलिम हकीम ने अब आदित्य रॉय कपूर पर चलाया अपना जादू, नए लुक ने लगाई सोशल मीडिया पर आग

सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को एक नया लुक दिया है, जिसमें वह बहुत ही आकर्षक लग रहे हैं।

Aditya Roy Kapur
आदित्य रॉय कपूर | Image: instagram

सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को एक नया लुक दिया है, जिसमें वह बहुत ही आकर्षक लग रहे हैं।

आलिम ने इंस्टाग्राम पर एक्टर की तीन फोटो शेयर की। जिसमें आदित्य पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, आलिम कुर्सी पर बैठे अभिनेता की हेयर कटिंग करते नजर आ रहे हैं। आलिम ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, आदित्य रॉय कपूर।

अभिनेता आने वाली फिल्म “मेट्रो इन दिनों” में व्यस्त हैं। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार हैं।

यह फिल्म बसु की 2007 की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' (2007) का सीक्वल है।

Advertisement

आदित्य को आखिरी बार फिल्म "गुमराह" में देखा गया था।

हेयरस्टाइलिस्ट की बात करें तो, आलिम हकीम स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, अर्जुन कपूर, करण जौहर, बॉबी देओल, युवराज सिंह, सोनू सूद, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसी मशहूर हस्तियों के बीच लोकप्रिय हैं। हेयरस्टाइलिस्ट ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ फोटो शेयर की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट से पहले कानूनी पचड़े में फंसे सिंगर, टिकट में ‘हेराफेरी’, मिला लीगल नोटिस

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 September 2024 at 21:47 IST