अपडेटेड 10 November 2021 at 16:37 IST
जानें कौन हैं पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे? मारपीट के आरोप में हुए गिरफ्तार
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) के पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) के पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूनम ने उनके खिलाफ (Poonam Pandey husband) शिकायत दर्ज कराई है और पति पर ‘मारपीट और घरेलू हिंसा’ के आरोप लगाए हैं। मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पूनम पांडे की शिकायत पर सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, मुंबई पुलिस ने यह भी कहा कि पूनम पांडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस के सिर, आंख और चहरे पर गंभीर चोट के निशान आए हैं।
हालांकि, हम आपको बता दें कि ये पहली दफा नहीं हैं जब पूनम पांडे ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हो। वह इससे पहले भी अपने हनीमून के दौरान सैम को जेल भेज चुकी हैं। तो आखिर कौन हैं सैम बॉम्बे जो बटोर रहे हैं इतनी सुर्खियां-
सैम बॉम्बे कौन हैं?
सैम बॉम्बे का जन्म संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हुआ था। 37 वर्षीय सैम का पूरा नाम सैम अहमद बॉम्बे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम से पहले सैम की शादी एले अहमद से हुई थी जो खुद एक मॉडल हैं। इतना ही नहीं, दोनों के कथित तौर पर दो बच्चे भी हैं।
वही करियर की बात करें तो सैम बॉम्बे एक फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इसके साथ ही वह कई एड फिल्म का निर्माण भी कर चुके हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, तमन्ना भाटिया जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।
Advertisement
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे की लव स्टोरी
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने एक दूसरे को ढाई साल तक डेट किया था। फिर, 10 सितंबर 2020 को दोनों ने एक सीक्रेट वेडिंग कर ली। शादी के कुछ दिन बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए गोवा गए थे जिसकी एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं। उन्होंने अपनी शादी की भी कई तस्वीरें अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए शेयर की थीं। हालांकि, शादी के कुल 13 दिनों बाद ही पूनम पांडे का उनके पति से झगड़ा हो गया था। ये लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि उनके पति सैम को जेल तक जाना पड़ा था। पूनम ने सैम पर ‘छेड़छाड़ और मारपीट’ का आरोप लगाया था जिसके बाद गोवा पुलिस ने निर्माता को गिरफ्तार कर लिया था।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 10 November 2021 at 16:34 IST