अपडेटेड 18 December 2025 at 16:35 IST
'1600 के पियर फराक अ झुमका सवा लाख के...',फ्रैक्चर हाथ के बावजूद जब लाल टी शर्ट और शॉर्ट्स में अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके, VIDEO
Akshara Singh Videos: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह एक्सरसाइज और डांस करते नजर आ रही है। इस दौरान उनके हाथ में प्लास्टर भी लगा हुआ है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akshara Singh Videos: अक्षरा सिंह फिलहाल इंजर्ड हैं, उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी वजह से हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है। इसके वाबजूद वह अपने काम और रेगुलर वर्कआउट को करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें उनके हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है फिर भी वह लगातार एक्टिव नजर आ रही हैं। इन वीडियोज में एक्ट्रेस का साथ उनकी माता जी नीलिमा सिंह दे रही हैं।
टूटे हाथ के संग अक्षरा सिंह ने किया एक्सरसाइज
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह टेरेस पर सर्दियों की धूप में अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें अक्षरा अपने फ्रैक्चर हाथ से पूरी डेडिकेशन के साथ मां के साथ वर्कआउट कर रही हैं। वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,'मां के साथ कसरत, सेहत में बरकत” कमेंट सेक्शन में फैंस अक्षरा सिंह की अच्छी सेहत की कामना करते दिख रहे हैं।'
अपने गाने पर मटकाई कमर
एक्सरसाइज के साथ ही अक्षरा सिंह ने एक और वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वह रेड टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स पहनकर अपने नए गाने पर शीशे के सामने कमर को मटकाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते ही उन्होंने साथ में कैप्शन लिखा है, 'गाना 'झुमका सवा लाख के' रिलीज हो गया है। दर्द हो या खुशी, गाना चलते रहना चाहिए। आदमी को हालात नहीं, अपना एटीट्यूड और माइंडसेट बदलना चाहिए।' अक्षरा सिंह की इस पोस्ट से फैंस काफी परेशान हो गए हैं। उनके चाहने वाले सभी लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं, कि उनके हाथ में क्या हो गया है? प्लास्टर क्यों चढ़ा हुआ है?
अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट
अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस का नया भोजपुरी गाना, 'हमर तिरछी नजर' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को एक्ट्रेस ने खुद ही गाया है।
गाने के वीडियो मे अक्षरा के कातिल डांस स्टेप देख आप भी एक बारे को थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 December 2025 at 16:35 IST