अपडेटेड 21 February 2024 at 12:20 IST

Ameen Sayani Died: आवाज के 'जादूगर' और जाने-माने रेडियो सेलिब्रिटी अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन

अमीन सयानी नहीं रहे। अमीन सयानी का निधन भारतीय प्रसारण में एक युग के अंत का प्रतीक है, क्योंकि वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जिसने दशकों तक रेडियो मनोर

Follow : Google News Icon  
Ameen Sayani
अमीन सयानी | Image: X

Ameen Sayani Breaking News:  अमीन सयानी नहीं रहे। अमीन सयानी का निधन भारतीय प्रसारण में एक युग के अंत का प्रतीक है, क्योंकि वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जिसने दशकों तक रेडियो मनोरंजन के परिदृश्य को आकार दिया है। उनके बेटे राजिल सयानी ने उनकी मौत कंफर्म की।

20 फरवरी को तोड़ा दम

अमीन सयानी की मौत की खबर से उनकी आवाज के मुरीद निराश हैं। अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने पिता ने निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंगलवार (20 फरवरी) को उनके पिता को उनके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर ही हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन ने उन्हें नजदीक के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले गया।  डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की हर कोशिश की। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमीन सयानी पिछले काफी वक्त से अपने स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से जूझ रहे थे।  

आवाज की दुनिया के शंहशाह

21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी ने पीढ़ियों को अपना मुंतजिर बनाया। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और आकर्षक शैली से दर्शकों को बांधे रखा। अंग्रेजी भाषा के प्रसारक के रूप में करियर शुरू किया और भारत की आजादी के बाद हिंदी में स्थानांतरित हो गए। सयानी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'गीतमाला' के माध्यम से काफी लोकप्रियता हासिल की।  श्रोताओं को "बहनों और भाइयों" के रूप में संबोधित करने का उनका विशिष्ट तरीका तुरंत पहचाना जाने लगा और व्यापक रूप से उसका अनुकरण किया गया।

ये भी पढ़ें- Rituraj Singh के निधन पर ऑनस्क्रीन भाई ने जताया दुख, बोले- काश मैं उनके साथ...

Advertisement

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 10:37 IST