नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की शादी में फैमिली संग शामिल होंगे ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन

'पुष्पा' स्टार के साथ ही नागा और शोभिता की हाई-प्रोफाइल शादी में इंडस्ट्री की अन्य मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगी। शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी

allu to attend naga-sobhita wedding
allu to attend naga-sobhita wedding | Image: Instagram

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। मोस्टअवेटेड शादी में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सपरिवार शामिल होंगे। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को हैदराबाद स्थित अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधेगे।

एक करीबी सूत्र ने अल्लू अर्जुन के शादी में शामिल होने के बारे में जानकारी देते हुए बताया, "अल्लू अर्जुन और उनका परिवार हैदराबाद में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी में शामिल होंगे।

'पुष्पा' स्टार के साथ ही नागा और शोभिता की हाई-प्रोफाइल शादी में इंडस्ट्री की अन्य मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगी। शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी, जिसकी स्थापना नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने 1976 में किया था। बंजारा हिल्स स्थित स्टूडियो 22 एकड़ में फैला हुआ है। इस स्टूडियो में कई सफल फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

शोभिता और नागा के वेडिंग अपडेट पर उनके प्रशंसक नजरें जमाए हुए हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शादी से पहले हुए कई रस्मों की झलक फैंस के साथ शेयर की। इन रस्मों में पेली कुटुरू, पेली राता, मंगलास्नानम है। यह रस्म लड़की के दुल्हन बनने से पहले किया जाता है। रस्म के लिए नागा का परिवार शोभिता के घर पहुंचा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं।

Advertisement

शोभिता अपनी शादी में कांजीवरम की सिल्क साड़ी पहनेंगी। यह जानकारी करीबी सूत्र ने दी है। सूत्र ने बताया कि शोभिता सिल्क की कांजीवरम साड़ी पहनेंगी और नागा धोती कुर्ता पहनेंगे। नागा और शोभिता पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसकी रस्में 8 घंटे से भी ज्यादा चलेंगी। शादी तेलुगू ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार होगी।

दोनों के शादी कार्ड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्ड में उनके परिवार के सदस्यों के नाम और तारीख भी दी गई हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं तो 12-13 बच्चे भी पैदा कर सकती हूं, लेकिन...', बिग बॉस फेम Mahira Sharma ने क्यों कही ये बात?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड