Manasi Pawar: कान्स के बाद अब वेनिस रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस मानसी पवार का जल्वा, किलर लुक ने सबका खींचा ध्यान
अभिनेत्री मनासी पवार ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के बाद अब वेनिस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

अभिनेत्री मनासी पवार ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के बाद अब वेनिस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फ्रांस के कान्स से लेकर इटली के वेनिस तक मनासी की इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जर्नी लगातार चर्चा में बनी हुई है। वेनिस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर मनासी पवार अपने ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज में नजर आईं।
कैमरों के सामने अभिनेत्री ने आत्मविश्वास के साथ पोज दिए और अपने लुक से पैपराजी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके रेड कार्पेट अपीयरेंस को लेकर चर्चा देखने को मिली। आपको बता दें कि मनासी इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी मौजूदगी को लेकर सुर्खियों में रही थीं। कान्स में उनके रेड कार्पेट अपीयरेंस ने उन्हें इंटरनेशनल फेस्टिवल प्लेटफॉर्म पर एक अलग पहचान दिलाई थी। अब वेनिस में उनकी मौजूदगी को उन बढ़ते इंटरनेशनल प्रोफाइल की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
दुनिया के प्रमुख फिल्म फेस्टिवल्स में शुमार कान्स और वेनिस न सिर्फ सिनेमा बल्कि ग्लोबल फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी महत्वपूर्ण मंच माने जाते हैं। ऐसे में दोनों प्रतिष्ठित फेस्टिवल्स में मनासी की मौजूदगी उनके करियर के इंटरनेशनल एक्सपोजर को दर्शाती है। कान्स के रेड कार्पेट से लेकर वेनिस तक, मनासी पवार लगातार अपने फैशन सेंस और रेड कार्पेट प्रेजेंस से सुर्खियां बटोर रही हैं।
मानसी पवार के बारे में जानिए
Advertisement
मानसी ने मॉडलिंग से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। मॉडलिंग असाइनमेंट ने उन्हें अभिनय-आधारित भूमिकाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मानसी पवार के करियर को तब एक महत्वपूर्ण मोड़ मिला जब उन्होंने 'ना तेरे बिन आए' गाने के वीडियो में काम किया। इस प्रोजेक्ट ने उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया और एक अभिनेत्री के रूप में उनकी पहचान स्थापित करने में मदद की। उनके अभिनय की सराहना स्वाभाविक भावों और सहज प्रस्तुति के लिए की गई।