Adnan Sami: नहीं रहीं सिंगर अदनान सामी की मां, नम आंखों से दी विदाई, बोले- 'जन्नत मिले...'

Adnan Sami Mother Death: मशहूर सिंगर अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। गायक की मां का 77 की उम्र में निधन हो गया।

 Adnam Sami Mother passes away
Adnam Sami Mother passes away | Image: pti

Adnan Sami Mother Death: मशहूर सिंगर अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। गायक की मां का 77 की उम्र में निधन हो गया। अदनान सामी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी है।  सामी ने सोशल मीडिया मंच पर अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए कहा, "मैं बहुत दुख के साथ अपनी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की खबर साझा कर रहा हूं। हम गहरे शोक में हैं।"

गायक ने पोस्ट में कहा, "वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जो अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्यार और खुशी बांटती थीं। हम उन्हें बेहद याद करेंगे। कृपया दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।" वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जिन्होंने जिस किसी को भी छुआ, उनके साथ प्यार और खुशी साझा की। हमें उसकी बेहद याद आएगी.' कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अल्लाह हमारी सबसे प्यारी माँ को जन्नत-उल-फिरदौस में आशीर्वाद दे...आमीन।

कौन हैं अदनान सामी?

बता दें कि अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन, इंग्लैंड में पाकिस्तानी राजनयिक अरशद सामी खान और नौरीन खान के घर हुआ था। जबकि उनके पिता एक पाकिस्तानी पश्तून थे जिनकी जड़ें अफगानिस्तान में थीं, उनकी मां भारत के जम्मू से थीं। अदनान पहले कनाडाई नागरिक थे लेकिन बाद में 2016 में उन्होंने भारतीय नागरिकता ले ली। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: CPL 2024: 61 गेंद में नहीं लगा चौका... फिर 19 गेंदों में 66 रन ठोक चैंपियन बनी प्रीति जिंटा की टीम

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड