अपडेटेड 11 September 2024 at 13:22 IST
BIG BREAKING: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने छत से कूदकर की खुदकुशी
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस ने खबर की पुष्टि की है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस के पिता ने छत से कुदकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस ने खबर की पुष्टि की है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट फिलहाल बरामद नहीं हुआ है।
मुंबई के लिए रवाना हुईं मलाइका
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह 9 बजे के करीब की है। एक्ट्रेस के पिता के शव को मुंबई के बाबा अस्पताल में रखा गया है। वहीं, पिता की मौत की जानकारी मिलते ही मलाइका पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस के पिता ने छठी मंजिल की गैलेरी से कूदकर आत्महत्या की है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
लंबे समय से बीमार चल रहे थे अनिल अरोड़ा
पुलिस को मौके किसी भी तरह के सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका के पापा अनिल अरोड़ा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने जब खुदकुशी की उस वक्त मलाइका घर पर मौजूद नहीं थी। वो बुधवार सुबह ही मुंबई से पुणे शूटिंग के सिलसिले में गई थी। घटना की जानकारी मिलती ही एक्ट्रेस मुबंई के लिए रवाना हो गईं।
Advertisement
मलाइक के घर पहुंचे अरबाज खान
वहीं, बॉलीवुड के गलियारों में यह खबर आग की तरह फैल गई। तमाम सेलेब्स का एक्ट्रेस के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी एक्ट्रेस के घर पहुंचे हैं। अरबाज को घटना स्थल पर पुलिस और आस-पास के लोगों से बात करते देखा गया।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 September 2024 at 12:19 IST