अफेयर का शक, मारा-पीटा और दी गालियां... मशहूर एक्ट्रेस अदिति ने पति, सास-ननद पर लगाए आरोप, पुलिस को बताई ससुराल में मिली प्रताड़ना की कहानी
मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उन्होंने अपने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Aditi Sharma: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अपने पति, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic Violence) की शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (31 जुलाई) को अदिति के पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। एक्ट्रेस ने उन पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज, उनके चरित्र पर शक करने और उनके स्त्रीधन का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
अदिति ने पति पर लगाए संगीन आरोप
अदिति का यह भी आरोप है कि शादी के दो-तीन दिन बाद ही पति का व्यवहार बदल गया और वो उनके पहनावे पर एतराज जताने लगा, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगा। उन्होंने ये भी दावा किया है कि घर के खर्चों में मदद करने के बजाय, उनका पति उनसे पैसे ऐंठने लगा।
पति को कैरेक्टर पर होने लगा शक
शिकायत में कहा गया है कि 1 जनवरी, 2025 को कॉफी पर हुई बहस गाली-गलौज में बदल गई। इसके बाद उनके पति को कथित तौर पर उसके कैरेक्टर पर शक होने लगा और उन पर अफेयर का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, वो लगातार उनका मोबाइल फोन चेक करने लगा और अलग कमरे में सोने लगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि कि उन्हें अपने माता-पिता से बात करने से भी रोका गया।
Advertisement
सास ने हड़पे गहने, किया परेशान
इसके अलावा, अदिति ने अपनी सास पर स्त्रीधन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, उनकी सास ने शादी के गहनों—जिसमें सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल हैं अपने कब्जे में रख लिए। बार-बार मांगने पर भी उन्होंने गहनों को वापस नहीं किया। अदिति का यह भी आरोप है कि जब उनकी सास और ननद विवाद सुलझाने के बहाने उनके घर आईं, तो उन्होंने निष्पक्ष रहने के बजाय उनके पति का पक्ष लिया। इस दौरान उन्होंने अदिति को परेशान किया।
अदिति-अभिनीत ने 2024 में की थी शादी
एक्ट्रेस के पुलिस में दिए बयान के अनुसार, अदिति की मुलाकात अभिनीत से जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। इसके बाद उनकी दोस्ती रिश्ते में बदल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले अदिति और अभिनीत 2024 में गोरेगांव वेस्ट के एक फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसके बाद दोनों ने नवंबर 2024 में शादी कर ली। फिलहाल एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर गोरेगांव पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।