अपडेटेड 4 June 2024 at 17:23 IST
Lok Sabha Results: बंगाल में ममता बनर्जी ने किया 'खेला', संदेशखाली कांड के बावजूद TMC को मिली जीत
टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 29 सीटों पर बढ़त बनाई है। पिछले चुनाव में TMC ने 22 सीट जीती, जबकि BJP ने 18 और कांग्रेस ने 2 सीट जीती थीं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Lok Sabha Results 2024 West Bengal: लोकसभा चुनावों को लेकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को शानदार जीत मिली है। राज्य में संदेशखाली जैसे कांड भी टीएमसी के पक्ष में वोटिंग को रोकने में असफल रहे हैं। सत्तारूढ़ टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 29 सीटों पर बढ़त बनाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीट जीती, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 18 और कांग्रेस ने दो सीट जीती थीं।
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। शाम 5 बजे तक तृणमूल कांग्रेस ने 29 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन सभी 29 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत लगभग तय है। वो इसलिए कि यहां बड़े अंतर से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। ऐसे में नतीजे घोषित होने तक भी ये बढ़त बरकरार रह सकती है। टीएमसी के अलावा कांग्रेस ने भी एक सीट पर बढ़त बना रखी है। भारतीय जनता पार्टी 2019 के मुकाबले इस बार पिछड़ गई है। फिलहाल बीजेपी को 12 सीटों पर बढ़त हासिल है। यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 2019 की तरह ही राज्य में अपना खाता खोलने में विफल होती दिख रही है।
पश्चिम बंगाल में कौन से प्रत्याशी आगे है?
- कूचबिहार सीट: जगदीश चंद्र वर्मा (TMC)- 39527 वोट से आगे
- जंगीपुर सीट: खलीलुर रहमान (TMC)- 114498 वोट से आगे
- बहरामपुर सीट: युसूफ पठान (TMC)- 69102 वोट से आगे
- मुर्शिदाबाद सीट: अबु तहिर खान (TMC)- 120140 वोट से आगे
- कृष्णानगर सीट: महुआ मोइत्रा (TMC)- 57083 वोट से आगे
- बैरकपुर सीट: पार्थ भौमिक (TMC)- 61529 वोट से आगे
- दमदम सीट: सौगत रॉय राय (TMC)- 44423 वोट से आगे
- बारासात सीट: ककोली घोष (TMC)- 111688 वोट से आगे
- बसीरहाट सीट: नुरुल इस्लाम (TMC)- 275551 वोट से आगे
- जयनगर सीट: प्रतिमा मंडल (TMC)- 426988 वोट से आगे
- मथुरापुर सीट: बपी हल्दर (TMC)- 182703 वोट से आगे
- डायमण्ड हारबर सीट: अभिषेक बनर्जी (TMC)- 707360 वोट से आगे
- जादवपुर सीट: स्यानी घोष (TMC)- 231139 वोट से आगे
- कोलकाता दक्षिण सीट: माला रॉय (TMC)- 159062 वोट से आगे
- कोलकाता उत्तर सीट: सुदीप बंदोपाध्याय (TMC)- 47363 वोट से आगे
- हावड़ा सीट: प्रसून बाजपेयी (TMC)- 164147 वोट से आगे
- उलुबेरिया सीट: सजदा अहमद (TMC)- 175901 वोट से आगे
- श्रीरामपुर सीट: कल्याण बनर्जी (TMC)- 84421 वोट से आगे
- हुगली सीट: रचना बनर्जी (TMC)- 45237 वोट से आगे
- आरामबाग सीट: बाग मिताली (TMC)- 21046 वोट से आगे
- घाटल सीट: दीपक अधिकारी (TMC)- 155786 वोट से आगे
- झाडग्राम सीट: कलीपडा सरेन (TMC)- 136372 वोट से आगे
- मेदीनिपुर सीट: जून मल्लाह (TMC)- 32828 वोट से आगे
- बंकुरा सीट: अरूप चक्रवर्ती (TMC)- 33317 वोट से आगे
- बर्धमान पूर्व सीट: शर्मिला सरकार (TMC)- 160350 वोट से आगे
- बर्दवान-दुर्गापुर सीट: कीर्ति आजाद (TMC)- 137564 वोट से आगे
- आसनसोल सीट: शत्रुघ्न सिन्हा (TMC)- 59410 वोट से आगे
- बोलपुर सीट: असित कुमार माल (TMC)- 323192 वोट से आगे
- बीरभूम सीट: सतबदी रॉय (TMC)- 150364 वोट से आगे
- अलीपुर द्वारस सीट: मनोज टिग्गा (BJP)- 69525 वोट से आगे
- जलपाईगुड़ी सीट: जयंत कुमार रॉय (BJP)- 86378 वोट से आगे
- दार्जिलिंग सीट: राजू बिष्ट (BJP)- 119587 वोट से आगे
- रायगंज सीट: कार्तिक चंद्र पॉल (BJP)- 43147 वोट से आगे
- बालूरघाट सीट: सुकांता मजूमदार (BJP)- 16922 वोट से आगे
- माल्दहा उत्तर सीट: खगेन मुर्मू (BJP)- 86133 वोट से आगे
- रणघाट सीट: जगन्नाथ सरकार (BJP)- 91281 वोट से आगे
- बनगांव सीट: शांतनु ठाकुर (BJP)- 61371 वोट से आगे
- तामलुक सीट: अभिजीत गंगोपाध्याय (BJP)- 42338 वोट से आगे
- कांथी सीट: सौमेन्दु अधिकारी (BJP)- 8634 वोट से आगे
- पुरूलिया सीट: ज्योतिर्मय सिंह महतो (BJP)- 12251 वोट से आगे
- बिशनुपुर सीट: सौमित्र खान (BJP)- 6320 वोट से आगे
- माल्दहा दक्षिण सीट: इशा खान चौधरी (कांग्रेस)- 119058 वोट से आगे
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 17:23 IST