अपडेटेड 27 March 2024 at 12:27 IST

वरुण गांधी को लेकर सस्पेंस खत्म, पीलीभीत से नहीं लड़ेंगे चुनाव... हुई BJP आलाकमान से बात!

Lok Sabha Election: वरुण गांधी का बीजेपी ने इस बार टिकट काट दिया है, जिसके बाद से चर्चाएं चल रही थीं कि वो निर्दलीय या दूसरे दल में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Varun Gandhi
वरुण गांधी | Image: ANI/File

Pilibhit Varun Gandhi News: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। रिपब्लिक भारत को वरुण गांधी के निजी सचिव से ये जानकारी मिली है। निजी सचिव ने बताया कि वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वरुण गांधी का बीजेपी ने इस बार टिकट काट दिया है, जिसके बाद से चर्चाएं चल रही थीं कि वो निर्दलीय या दूसरे दल में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं। इन अटकलों को उस समय और बल मिला था, जब वरुण गांधी ने अपने सचिव ने नामांकन पत्र मंगवाया था। फिलहाल निजी सचिव ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

रिपब्लिक भारत को वरुण गांधी के निजी सचिव कमल कांत से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के बाद वरुण गांधी ने पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। निजी सचिव कमल कांत ने बताया कि वरुण की पार्टी नेताओं से बातचीत हुई थी। कमल कांत ने ये भी कहा कि अब मेनका गांधी के चुनाव पर फोकस किया जाएगा।

पीलीभीत में वरुण गांधी की पकड़ मजबूत

वरुण गांधी की पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ रही है। 2009 में अपने पहले चुनाव में वरुण गांधी ने 4.19 लाख वोटों के साथ पीलीभीत में निर्णायक जीत हासिल की। 2014 और 2019 में उनकी बाद की जीत ने परिवार के राजनीतिक प्रभुत्व को और मजबूत किया। हालांकि इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: ना अमेठी-ना रायबरेली; कांग्रेस की अब तक 7 लिस्टें जारी, मगर दो सीटों पर अभी तक सस्पेंस

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार 24 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी 5वीं सूची की घोषणा की, जिसमें वरुण गांधी को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से हटा दिया गया और उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया। उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद, जो दो साल पहले कांग्रेस से भाजपा में आए थे, को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस-सपा ने वरुण को लुभाने की कोशिश

वरुण गांधी को बीजेपी से टिकट ना मिलने की स्थिति में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने ऑफर दिए थे। हाल ही में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को पार्टी में आने का प्रस्ताव दिया था। अधीर रंजन ने कहा था- 'उन्हें (वरुण गांधी) यहां आना चाहिए। हमें खुशी होगी। वो एक शिक्षित व्यक्ति हैं। उनकी साफ छवि है। गांधी परिवार से संबंधित होने के कारण बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। मुझे लगता है कि उन्हें (कांग्रेस में) आना चाहिए।'

Advertisement

कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके अलावा रामगोपाल यादव ने भी वरुण गांधी को पीलीभीत से लड़ाने के संकेत दिए थे। सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि बीजेपी अगर वरुण गांधी का टिकट काटती है तो समाजवादी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाने पर विचार करेगी। हालांकि उनकी बात वरुण से अभी तक नहीं हुई। अखिलेश ने दो दिन पहले कहा था कि समाजवादी संगठन वरुण को लेकर अंतिम फैसला करेगा।

यह भी पढ़ें: सुप्रिया की विवादित पोस्ट पर घमासान, कंगना के बचाव में उतरे माता-पिता

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 27 March 2024 at 10:17 IST