अपडेटेड 27 February 2024 at 21:53 IST

UP : राज्यसभा चुनावों में बीजेपी का बंपर जीत, सुधांशु त्रिवेदी सहित सभी 8 उम्मीदवार जीते

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत हुई है। यूपी में बीजेपी से सभी 8 उम्मीदवार जीत गए हैं।

Follow : Google News Icon  
BJP national spokesman Sudhanshu Trivedi
BJP national spokesman Sudhanshu Trivedi | Image: X/BJP

Rajya Sabha Election :  उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बंपर जीत हुई है। यूपी में बीजेपी के सभी 8 उम्मीदवार जीत गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 2 सीटें आई हैं। BJP के जो 8 उम्मीदवार विजयी हुए हैं...

  1. अमरपाल मौर्य
  2. RPN सिंह 
  3. साधना सिंह
  4. नवीन जैन 
  5. संगीता बलवंत बिंद 
  6. सुधांशु त्रिवेदी 
  7. तेज वीर सिंह
  8. संजय सेठ 

इसी तरह समाजवादी पार्टी के खाते में  दो सीटें आई हैं। सपा के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन चुनाव हार गए हैं। 

  1. जया बच्चन 
  2. राम जी लाल सुमन

सभी जीते हुए उम्मीदवारों को बधाई - केशव प्रसाद मौर्य

राज्यसभा चुनावों में सभी 8 उम्मीदवारों को जीतने पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि पहले से कहा जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी के 8 प्रत्याशी जीतेंगे आज राज्यसभा के हमारे आठ प्रत्याशी जीते हैं। मैं सभी जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वोट से जीते हैं उनका धन्यवाद करता हूं। समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशी जीते हैं, उनको भी बधाई।

Advertisement

'भाजपा की विजय यात्रा राज्यसभा से शुरु होकर लोकसभा तक जाएगी'

केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा जो राज्यसभा से शुरू हुई है, वह राज्यसभा से लोकसभा, लोकसभा से विधानसभा और विधानसभा से फिर लोेकसभा जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को बधाई सभी विधायकों को बधाई पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई। सभी प्रत्याशियों को सांसद बनने के लिए बधाई।

Advertisement

विपक्ष अपने कर्मों से हताश-निराश- केशव मौर्य

विपक्ष अपने कर्मों के कारण हताश और निराशा है। सपा और कांग्रेस अपनी कमियों की वजह से हार रहे हैं। अगर कांग्रेस अपनी सरकार वाले राज्य में अपनी राज्यसभा सीट हार गई तो इसमें भाजपा का कोई दोष नहीं है, अगर कांग्रेस अपने विधायकों को नहीं संभाल पा रही है तो इसमें भाजपा का कोई दोष नहीं है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल : राज्यसभा चुनावों में बड़ा उलटफेर, BJP उम्मीदवार हर्ष महाजन जीते

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 27 February 2024 at 21:16 IST