अपडेटेड 23 May 2024 at 17:27 IST

वरुण को भाजपा विरोधी रुख के कारण नहीं मिला टिकट? मां मेनका गांधी ने दिया जवाब- मैं बस उन्हें...

मेनका गांधी ने राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अपने बेटे वरुण गांधी को खुश देखने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मैं बस उन्हें खुश देखना चाहती हूं

Follow : Google News Icon  
maneka gandhi, varun gandhi
वरुण गांधी को लेकर मेनका गांधी ने बड़ी बात कही। | Image: Facebook

Maneka Gandhi: भारतीय जनता पार्टी ने पीलीभीत लोकसभा सीट से इस बार वरुण गांधी का टिकट काटा तो चर्चाएं होने लगी थीं कि ये भाजपा विरोधी रुख के कारण हुआ है। उत्तर प्रदेश की सियासत में कई बार ये चर्चाएं हुईं भी कि वरुण गांधी अब बीजेपी से नाखुश हैं। इसी तरह की अटकलों के जोर पर अभी लोकसभा चुनावों के बीच विपक्ष, खासकर कांग्रेस ने वरुण गांधी पर डोरे डालने की कोशिश की। हालांकि वरुण गांधी के भाजपा विरोधी रुख को लेकर उनकी मां मेनका गांधी ने अंदर की बात एकदम खुलकर बता दी है।

मेनका गांधी ने एएनआई से बातचीत में वरुण गांधी को लेकर चलने वाली तमाम अटकलों पर अपने बेटे की भलाई के लिए अपनी प्राथमिक चिंता पर जोर दिया। मेनका गांधी ने राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अपने बेटे वरुण गांधी को खुश देखने की इच्छा जताई है। मेनका गांधी का कहना है, 'मैं बस उन्हें (वरुण गांधी) खुश देखना चाहती हूं और जिंदगी से इससे ज्यादा और क्या मांगा जा सकता है।'

चुनावी कैंपेन से वरुण की दूरी पर बोलीं मेनका गांधी

पीलीभीत के चुनावी कैंपेन से वरुण गांधी की दूरी पर मेनका गांधी ने जवाब दिया और इसके लिए उन्होंने सुल्तानपुर में वरुण के प्रचार अभियान की बात की। मेनका ने कहा, 'जब मैंने वरुण से मेरे लिए प्रचार करने को कहा तो वो मेरे लिए प्रचार करने को तैयार हो गए। वो इसके लिए सुल्तानपुर आए हैं। जो हो गया सो हो गया, अब हमें आगे बात करनी चाहिए।'

वरुण के राजनीतिक करियर पर कही बड़ी बात

मेनका गांधी ने आगे बेटे वरुण गांधी के राजनीतिक करियर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अवसर क्षमता पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि ये गलत धारणा है कि पार्टी सांसद चलाते हैं। मेनका गांधी ने कहा, 'अवसर योग्यता पर निर्भर करता है, जिसके पास क्षमता है वो अपना रास्ता बना लेगा। ये गलत धारणा है कि पार्टियां सांसदों द्वारा चलाई जाती हैं, हमारी पार्टी को चलाने वाले करोड़ों लोग हैं और सांसद सिर्फ 300-400 हैं। तो क्या उनके अलावा कोई अन्य नेता नहीं हैं।'

Advertisement

मेनका गांधी ने किया जीत का दावा

मेनका गांधी ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताते हुए 25 मई को सुल्तानपुर में होने वाले मतदान का भी जिक्र किया। गांधी ने कहा कि विपक्ष कम से कम सुल्तानपुर सीट नहीं जीत रहा है। मेरा पूरा ध्यान केवल सुल्तानपुर सीट पर है और मैं किसी अन्य सीट पर ध्यान नहीं दे रही हूं। INDI अलायंस और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 79 सीटों पर जीत का दावा किया है, लेकिन मेनका गांधी ने इन दावों को खारिज कर दिया और बीजेपी के लिए सुल्तानपुर सीट सुरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी, जवाब दीजिए... क्या लालू यादव को बनाएंगे प्रधानमंत्री?'

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 23 May 2024 at 17:27 IST