अपडेटेड 2 June 2024 at 15:13 IST

सिक्किम में प्रेम तमांग की आंधी में उड़ी SDF, पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग भी दोनों सीटों पर हारे

पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा है। वो सिक्किम की पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट से मैदान में थे।

Follow : Google News Icon  
prem singh tamang, pawan kumar chamling
प्रेम सिंह तमांग और पवन कुमार चामलिंग | Image: Facebook

Sikkim Assembly Election Result 2024: सिक्किम के विधानसभा चुनाव में एसडीएफ को करारी शिकस्त मिली है। पूरे राज्य में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट का महज एक सीट पर खाता खुला है। शियारी विधानसभा सीट एसडीएफ के खाते में आई है। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। पवन कुमार चामलिंग को दोनों सीटों से करारी हार झेलनी पड़ी है।

पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा है। वो सिक्किम की पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट से मैदान में थे। हालांकि दोनों सीटें हार गए। पवन कुमार चामलिंग को पोकलोक-कामरंग सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार भोजराज राय ने 3 वोटों से हराया है। उसके अलावा नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत ने पवन कुमार चामलिंग को 2256 वोटों से मात दी है।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को प्रचंड बहुमत मिला

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को प्रचंड बहुमत मिला है। ये दल लगातार दूसरी बार सिक्किम की सत्ता में लौट आया है। सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटें हैं, जिनमें से SKM ने 31 सीटों पर अपना झंडा गाड़ है। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने राज्य में सभी 32 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। 2 जून को सिक्किम में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं। इस जीत से प्रेम सिंह तमांग दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। 56 वर्षीय तमांग 2019 से सिक्किम के छठे और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

चुनाव परिणामों के मुताबिक, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 31 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि एक सीट सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के खाते में चली गई है। सिक्किम में केंद्रीय पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है। बीजेपी को सिक्किम में महज 5.18 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 0.32 प्रतिशत मतदान ही हुआ। दिलचस्प ये है कि कांग्रेस के ज्यादा वोट NOTA पर पड़े हैं, जिसका आंकड़ा 0.99 फीसदी रहा। बहुमत हासिल करने वाली पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 58.38 प्रतिशत वोट हासिल हुआ है। एसडीएफ को 27.37 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: एग्जिट पोल आते ही राहुल गांधी का अजीबो गरीब रिएक्शन, याद आए मूसेवाला

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 2 June 2024 at 15:13 IST