अपडेटेड 29 April 2024 at 14:24 IST
पहले हनुमान जी से लिया आशीर्वाद...फिर लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह ने किया नामांकन, अब हैट्रिक की तैयारी?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार लखनऊ से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से राजनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा से होगा।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Rajnath Singh Nomination Lucknow seat: रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राजनाथ सिंह के साथ थे। लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। इस सीट से राजनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा से होगा।
राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले लखनऊ में एक रोड शो किया। उसके पहले रक्षा मंत्री ने लखनऊ में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। फिर राजनाथ सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लखनऊ से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी की मौजूदगी में पर्चा भरा।
रक्षा मंत्री तीसरी बार लखनऊ से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2019 में राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी की पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को 6.3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। उन्होंने 2014 में कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी को 2,72,749 वोटों के अंतर से हराया था।
Advertisement
राजनाथ सिंह के बारे में
राजनाथ सिंह का जन्म चंदौली जिले (पहले वाराणसी) में चकिया के बभौरा गांव में हुआ था। वो एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राजनाथ सिंह ने अपनी बुनियादी शिक्षा गांव में हासिल की। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी एमएससी फिजिक्स की पढ़ाई पूरी की। वो मिर्जापुर के एक कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरार भी रहे हैं।
वो 1974 में सक्रिय राजनीति का हिस्सा बने। बाद में उन्हें मिर्जापुर में भारतीय जनसंघ का सचिव बनाया गया था। 1975 में वो जनसंघ के जिला अध्यक्ष और जेपी आंदोलन के जिला संयोजक बने। 1977 में वो यूपी विधानसभा में विधायक चुने गए। 1983 में वो यूपी बीजेपी के राज्य सचिव बने और 1984 में वो बीजेपी की युवा विंग (बीजेवाईएम) के राज्य अध्यक्ष बने। 1986 में वो BJYM के राष्ट्रीय महासचिव बने और उसके बाद 1988 में BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
Advertisement
वो 1988 में यूपी विधान परिषद के लिए एमएलसी चुने गए और 1991 में शिक्षा मंत्री बने। 1994 में राजनाथ सिंह राज्यसभा के सदस्य बने और राज्यसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक भी रहे। 25 मार्च 1997 को उनको यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था। 22 नवंबर 1999 को उन्हें केंद्र सरकार में परिवहन मंत्री बना गया था। 28 अक्टूबर 2000 को वो यूपी के मुख्यमंत्री बने। 2002 में वो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बने। 2003 में उन्हें फिर से केंद्र में ले जाया गया। इस बार केंद्रीय कृषि और बाद में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया था।
31 दिसंबर 2005 को राजनाथ सिंह को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। इस पद पर वो 19 दिसंबर 2009 तक रहे। मई 2009 में वो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सांसद चुने गए। राजनाथ सिंह 23 जनवरी 2013 को बीजेपी अध्यक्ष के रूप में एक और कार्यकाल के लिए चुने गए। 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने पर उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी गई। फिलहाल को देश के रक्षा मंत्री हैं।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 29 April 2024 at 13:46 IST