LIVE BLOG

अपडेटेड 28 April 2024 at 23:41 IST

'किसी पार्टी में अभी नहीं जा रहा हूं', दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद बोले लवली

Lok Sabha Election News Updates: लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच नए सिरे से टकराव की संभावनाएं पैदा हो गई हैं। वो इसलिए कि अरविंदर सिंह लवली ने AAP के साथ गठबंधन का विरोध करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इधर, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली को लेकर राजनीति चरम पर है। चुनावों के बीच बीजेपी ने संदेशखाली को मुद्दा बना लिया है।

Follow : Google News Icon  
Arvinder Singh Lovely
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। | Image: X/

28 April 2024 at 23:40 IST

स्मृति ईरानी ने चलाई स्कूटी

केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी स्कूटी चला कर लोगों के बीच पहुंची।


28 April 2024 at 23:39 IST

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं- रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "...लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 10 साल के काम पर भरोसा है। देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है...INDIA गठबंधन कह रहा है कि संविधान बदल दिया जाएगा। मुझे लगता है कि संविधान को कोई नहीं बदल सकता। कांग्रेस समाज को बांटने की कोशिश कर रही है..."


Advertisement

28 April 2024 at 23:37 IST

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "PM नरेंद्र मोदी के नाम पर जनता ने वोट दिए। भाजपा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है और मैं उसका छोटा सा कार्यकर्ता हूं। हम लोग अपने लिए नहीं पार्टी के लिए काम करते हैं। पार्टी जिसको जो भूमिका देती है उसका निर्वाह करते हैं। मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूं जिसको भाजपा ने इतना स्नेह और सम्मान दिया। विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री सब बनाया। मैं अगले जन्म में भी भाजपा की ही सेवा करूंगा।"


28 April 2024 at 20:18 IST

पश्चिमी दिल्ली में सुनीता केजरीवाल का रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली से AAP उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में पश्चिमी दिल्ली में रोड शो किया।


Advertisement

28 April 2024 at 20:17 IST

छत्तीसगढ़ के CM ने किया रोड शो

ओडिशा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान के साथ रोड शो किया।


28 April 2024 at 20:15 IST

'लोग परिवारवाद से तंग हैं'

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "कांग्रेस में लगातार भगदड़ मची हुई है...लोग सब समझते हैं और लोग परिवारवाद से तंग हैं। अब लोगों ने यह मन बना लिया है कि परिवारवादी पार्टियों से छुटकारा मिले और जो देश के लिए काम करने वाले लोग हैं, देश को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं...ऐसे लोगों के साथ आज जनता मिलकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है..."


28 April 2024 at 18:13 IST

ममता बनर्जी ने कलाकारों के साथ किया नृत्य

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा उत्तर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कलाकारों के साथ नृत्य किया।


28 April 2024 at 18:11 IST

AAP तय करेगी देश का भविष्य कैसा होगा- भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "मैं पूरे देश में घूम रहा हूं...चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। 190 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। उन 190 में से INDIA गठबंधन 120-125 सीटें जीत रहा है। आने वाली केंद्र सरकार AAP के बिना नहीं बनेगी। AAP तय करेगी कि देश का भविष्य कैसा होगा, युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा, स्कूल, अस्पताल और बिजली का बुनियादी ढांचा कैसे बनेगा और देश को नंबर 1 कैसे बनाया जाएगा..."


28 April 2024 at 18:09 IST

कांग्रेस को उसके पापों की सजा मिलेगी- PM मोदी

कर्नाटक के दावणगेरे में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पूरी कांग्रेस इस कोशिश में लगी है कि 7 मई को कुछ तो ऐसा हो ताकि कम से कम एक खाता तो खुल जाए। उनके लिए इस बार दिल्ली में खाता खुलने की संभावना खत्म हो गई है...दावणगेरे का ये विशाल जनसमर्थन यह बता रहा है कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस को उसके पापों की सज़ा देकर रहेगी।"


28 April 2024 at 16:19 IST

किसी पार्टी में अभी नहीं जा रहा हूं- अरविंदर सिंह लवली

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। लवली ने कहा कि मैंने अपने मन की पीड़ा कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दी है। ये पीड़ा मेरी केवल नहीं है कांग्रेस के तमाम लोगों की है। मेरी पीड़ा उन उसूलों को लेकर है, जिसकी लड़ाई 7-8 से चल रही थी। हमारे उम्मीदवार मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। हमने आप को समर्थन दिया, लेकिन केजरीवाल की बेवजह तारीफ की। वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी में अभी नहीं जा रहा हूं।


28 April 2024 at 16:11 IST

बेलगावी में PM मोदी ने रोड शो किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में मेगा रोड शो किया है। पीएम मोदी आज कर्नाटक के तूफानी दौरे पर पहुंचे हुए हैं।


28 April 2024 at 16:09 IST

दो 'शहजादों' का खाता भी नहीं खुला है- अमित शाह

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी पहले ही शतक बना चुके हैं और दो 'शहजादों' का अभी तक खाता भी नहीं खुला है।' 


28 April 2024 at 16:08 IST

लोग बीजेपी को सबसे बड़ी हार दिलाने जा रहे हैं- अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'सम्भल के लोग बीजेपी को सबसे बड़ी हार दिलाने जा रहे हैं। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, नौजवान को नौकरी नहीं मिली और अब तो भाषा बदल गई। ये भाषा हारने वालों की होती है। भाजपा की ओर से जो रुझान आ रहे हैं वे हार के रुझान हैं। जो लोग 400 पार कह रहे थे आज पिछड़ा, दलित, आदिवासियों की बात कह रहे हैं। जिन पिछड़े दलित आदिवासियों का हक और सम्मान जिन्होंने छीना,आज वे उसकी बात कर रहे हैं।'


28 April 2024 at 14:54 IST

आतिशी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

AAP के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगाने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि आम आदमी पार्टी को केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 और ECI दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित विज्ञापन कोड के अनुसार अपने कैंपेन सॉन्ग को संशोधित करने और दोबारा प्रमाणीकरण के लिए प्रस्तुत करने के लिए कहा है। 


28 April 2024 at 14:51 IST

आतिशी ने लगाए आरोप- चुनाव आयोग ने AAP के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगाई

AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, 'तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है। आज यही हुआ है, भाजपा के एक और हथियार, चुनाव आयोग ने इस पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग को भाजपा द्वारा रोज़ आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता सांस तक लेते हैं तो नोटिस आ जाते हैं।'


28 April 2024 at 14:48 IST

'INDI गठबंधन में दल मिले, दिल नहीं'

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'जब INDI गठबंधन बना था, मैं कहता था कि 'दल मिले हैं, दिल नहीं मिले'। इस पर हथौड़ा मारने का काम खुद कांग्रेस ने किया। जिस दिन कांग्रेस से कन्हैया कुमार और उदित राज को टिकट मिला, हमने कहा था कि जो समाज में विघटनकारी शक्तियों को प्रोत्साहित करते हैं, ऐसे व्यक्तियों को टिकट देकर कांग्रेस ने खुद को बर्बाद किया है। आज देश की सबसे पुरानी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष का इस्तीफा इसी का परिणाम है।'


28 April 2024 at 12:57 IST

स्मृति ईरानी ने किए अयोध्या में रामलला के दर्शन

केंद्रीय मंत्री और अमेठी सीट से लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचीं। स्मृति ईरानी ने राम मंदिर में रामलला दर्शन और पूजन किया। उसके बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में पहुंच करके हनुमान जी से आशीर्वाद लिया।


28 April 2024 at 12:38 IST

अरविंदर लवली के समर्थन में आए संदीप दीक्षित

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस का कार्यकर्ता होकर उनमें (अरविंदर सिंह लवली) एक व्यक्तिगत पीड़ा है। उनकी पीड़ा है कि दिल्ली में हम अपनी पुरानी साख को लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस का अध्यक्ष बनना कांटों का ताज है। इसके बावजूद पिछले 6-8 महीने में उन्होंने मेहनत करके पार्टी खड़ी की। सबको ये लगा था कि धीरे-धीरे कांग्रेस जागृत हो रही है और जब हमें 2 या 3 सीटें मिलती है तो ऐसा लगता है कि अगर हम कांग्रेस के सभी लोगों की सहमति के साथ लोगों को सीट दें तो आगे गाड़ी बेहतर चलेगी।' 


28 April 2024 at 12:24 IST

INDI गठबंधन के भीतर टुकड़े-टुकड़े पार्टी हैं- पूनावाला

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'एक तरफ PM मोदी के नेतृत्व में मिशन और विजन वाली पार्टी और गठबंधन है और दूसरी तरफ एक ऐसा गठबंधन है जिसके भीतर ही विभाजन, असमंजस है और यह टुकड़े-टुकड़े पार्टी है। आज अरविंदर सिंह लवली ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। इन्होंने दिल्ली से ऐसे प्रत्याशियों को उतारा जिनका न ही दिल्ली और न ही उनकी पार्टी से कोई वास्ता था। जिस आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस को खत्म करते हुए हुआ, जिनके साथ पंजाब में कुश्ती है उनके साथ दिल्ली में मोहब्बत है, इसे जनता समझ रही थी और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भी इससे तंग आकर अपनी निराशा को बयान कर रहे हैं इसलिए इस गठबंधन में जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कलेश ही चलता है।' 


28 April 2024 at 12:55 IST

हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी प्रचार किया

AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी प्रचार किया। हैदराबाद में वो घर-घर कैंपेन करने हुए भी नजर आए। 


28 April 2024 at 12:39 IST

कर्नाटक के बेलगावी में PM मोदी ने की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे, वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है। कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच-समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए, तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब आगे बढ़ता है, भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है। लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है, परिवार हित में इतना उलझ गई है कि उसे देशहित की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती है।


28 April 2024 at 10:35 IST

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस को दिया झटका

लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तीन पन्नों का एक लेटर लिखा है, जिसमें पद से इस्तीफे की घोषणा की गई है। 


28 April 2024 at 10:33 IST

उज्जवल निकम ने मुम्बादेवी मंदिर में दर्शन कर शुरू किया चुनाव प्रचार

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट के BJP के उम्मीदवार एडवोकेट उज्जवल निकम ने मुम्बादेवी मंदिर जाकर दर्शन करके प्रचार की शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि आज तक कोर्ट में जस्टिस के लिए लड़ता था। अब लोकतंत्र का जो मंदिर है वहां देश की सेवा करने का मार्ग है वहीं से हम देश की सेवा कर सकते हैं। 


28 April 2024 at 10:41 IST

उत्तर प्रदेश में बढ़ा बीजेपी का कुनबा, कई नेता पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में अलग-अलग दलों से कई नेता बीजेपी में शामिल हुए। ब्रजेश पाठक ने कहा, 'संत कबीर नगर जनपद सहित प्रदेश के कई जनपदों के पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य सहित नगर परिषद के सदस्य आदि पार्टी में शामिल हुए हैं। मैं सभी का पार्टी में स्वागत करता हूं। इससे PM मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।'


28 April 2024 at 09:06 IST

बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार अराजकता फैला रही है- नड्डा

संदेशखाली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी और टीएमसी को घेर रखा है। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- 'देखा है कि कैसे ममता बनर्जी की सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शेख शाहजहां जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। जांच एजेंसियों के अधिकारी जो गए थे महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए संदेशखाली पर हमला किया गया। संदेशखाली में तलाशी के दौरान, सीबीआई ने 3 विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई 1 रिवॉल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए। संदेशखाली में लोगों की सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी वहां जाना पड़ा। इससे हम समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार किस तरह से अराजकता फैला रही है। जनता आपको करारा जवाब देगी और बीजेपी पश्चिम बंगाल में 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी।' 


28 April 2024 at 08:57 IST

UP में अमित शाह आज तूफानी दौरा करेंगे

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तूफानी दौरा करेंगे। एटा, मैनपुरी और इटावा में अमित शाह रैलियों को संबोधित करेंगे।


28 April 2024 at 08:56 IST

कर्नाटक में पीएम मोदी करेंगे 4 रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। बेलगावी, बेल्लारी, उत्तर कन्नड़ के अलावा दावणगेर लोकसभा क्षेत्र में पीएम मोदी की रैली होनी है।

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 28 April 2024 at 09:07 IST