अपडेटेड 10 April 2024 at 10:03 IST
बीजेपी की कैंडिडेट Bansuri Swaraj हुईं घायल, चुनाव प्रचार के दौरान लगी चोट; एक आंख पर पट्टी बंधी
बांसुरी स्वराज को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की सीट पर उतारा गया है। पिछले 10 साल से नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली मीनाक्षी लेखी को टिकट नहीं मिला।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Bansuri Swaraj: भारतीय जनता पार्टी की नेता और नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज चोटिल हो गई हैं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को चुनाव प्रचार के दौरान चोट लगी है। इसके बाद उन्होंने मोतीनगर में अपना इलाज कराया है। नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।
बांसुरी स्वराज ने बताया है कि उन्हें आंख में हल्की चोट आई है। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी हुई है। बांसुरी ने ‘X’ पर लिखा- "चुनाव प्रचार के दौरान मेरी आंख में हल्की चोट लग गई।"
आंख में चोट के बाद धार्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा
आंख में चोट के बाद बांसुरी स्वराज को दिल्ली के रमेश नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में देखा गया। रमेश नगर के सनातन धर्म मंदिर में 'माता की चौकी' से जुड़ा कार्यक्रम था, जिसमें बांसुरी स्वराज ने हिस्सा लिया। उन्होंने लिखा- 'माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। मां दुर्गा आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आएं, ऐसी मेरी कामना है।'
Advertisement
बांसुरी स्वराज को बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की सीट पर उतारा है। पिछले 10 साल से नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली मीनाक्षी लेखी का इस बार टिकट कटा है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची में उनका नाम नहीं था।
Advertisement
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 10 April 2024 at 09:12 IST