ओडिशा में 24 साल बाद खत्म हुआ BJD राज, हार के बाद नवीन पटनायक ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

BJP ने ओडिशा में 78 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमा लिया है जबकि BJD केवल 51 सीटें जीत पाईं।

Naveen Patnaik Resigns
नवीन पटनायक ने दिया इस्तीफा | Image: ANI

Naveen Patnaik Resigns: बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा में अपने 24 साल के शासन का अंत करते हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि पटनायक ने राज भवन में राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा।

राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

पटनायक के आवास पर बीजद के कई नेता एकत्रित हुए थे लेकिन वह अपना इस्तीफा देने अकेले ही राज्यपाल के आवास गए। बीजद अध्यक्ष ने बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और अपना इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद राज भवन से निकल गए।

BJP का 78 सीटों पर कब्जा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमा लिया है जबकि बीजद केवल 51 सीटें जीत पायी। कांग्रेस ने 14 सीट और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती है जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी साबित हुए। नतीजों की घोषणा मंगलवार को की गयी।

पटनायक ने पहली बार पांच मार्च 2000 को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार में NDA ने मारी बाजी फिर भी नीतीश के हाथ में चाबी! INDI लगा रही जोर; 'खेला' होगा? समझें समीकरण

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड