महाराष्ट्र के जिला परिषद चुनाव में BJP को मिलीं इतनी सीटें, महायुति की बंपर जीत से गदगद हुए PM मोदी; जानिए क्या लिखा
महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में हुए चुनाव के नतीजे, 9 फरवरी को जारी कर दिए गए। इस चुनाव में भी महायुति की बंपर जीत हुई है। जानें इस शानदार जीत पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों की घोषणा की। एक बार फिर से फडणवीस और शिंदे गुट ने महाराष्ट्र में अपना झंड़ा गाड़ा है। जिला परिषद चुनाव में भी निकाय चुनाव की तरह सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब महायुति (बीजेपी, शिवसेना-शिंदे गुट और एनसीपी) की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है।
जिला परिषद चुनाव परिणाम आने के बाद महाराष्ट्र में जश्न शुरू हो गया है। 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में हुए चुनाव के नतीजे, 9 फरवरी को जारी कर दिए गए। कुल 731 जिला परिषद सीटों में से महायुति ने 552 सीटों पर कब्जा जमाया है।
बीजेपी एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार जीत पर महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
सुशासन को मिला जनादेश-PM मोदी
पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा है, एक बार फिर, महाराष्ट्र ने बीजेपी और महायुति को आशीर्वाद दिया है! नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में बीजेपी और महायुति की शानदार सफलता के बाद, महाराष्ट्र की जनता ने जिला परिषद चुनावों में हमें जबरदस्त जनादेश दिया है। यह साफ है कि पूरे ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में, राज्य के लोग सुशासन और ऐसे गठबंधन को चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना से काम करे।
मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। महायुति के हर कार्यकर्ता को जमीन पर अथक परिश्रम करने और महाराष्ट्र सरकार के ठोस ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ NDA के सुशासन के विजन को विस्तार से बताने के लिए मेरी शुभकामनाएं।
Advertisement
जिला परिषद चुनाव के नतीजे
जिला परिषद चुनाव में बीजेरी ने सबसे ज्यादा 225 सीटें पर कब्जा किया। उसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) 162 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि एनसीपी को 165 सीटें प्राप्त हुई हैं। यह जीत महायुति की ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मजबूत पकड़ को दर्शाती है। बीजेपी ने सिंधुदुर्ग, सतारा और सोलापुर जैसे जिलों में अपनी सत्ता सफलतापूर्वक बरकरार रखी है। वहीं, लातूर और परभणी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के उम्मीदवारों ने मजबूत वापसी की है। इस चुनाव में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी तीन सीटों पर जीत दर्ज कर अपना खाता खोला है।