अपडेटेड 28 October 2024 at 23:43 IST

Maharashtra : शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, शायना एनसी को मुंबादेवी से टिकट

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।

Follow : Google News Icon  
 Ticket to Shayna NC from Mumbadevi
Ticket to Shayna NC from Mumbadevi | Image: Wikipedia

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में शायना एनसी सहित 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की यह तीसरी लिस्ट है। इस लिस्ट में सिंदखेडराजा, घनसवांगी, कन्नड, कल्याण ग्रामीण, भांडूप पश्चिम, मुंबादेवी, संगमनेर, श्रीरामपुर, नेवासा, धाराशिव, करमाला, बार्शी, गुहागर, हातकणंगले और  शिरोल के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

शिवसेना शिंदे गुट की तीसरी लिस्ट

  1. सिंदखेडराजा से शशिकांत नरसिंगरार खेडेकर
  2. घनसवांगी से हिकमत बलीराम
  3. कन्नड से संजना जाधव
  4. कल्याण ग्रामीण से राजेश गोवर्धन मोरे
  5. भांडूप पश्चिम से अशोक पाटिल
  6. मुंबादेवी से शायना एनसी को बनाया प्रत्याशी
  7. संगमनेर से अमोल धोंडीबा
  8. श्रीरामपुर से भाऊसाहेब मल्हारी कांबले
  9. नेवासा से विठ्ठलराव वकीलराव लंघे पाटिल
  10. धाराशिव से अजित बाप्पासाहेब पिंगले
  11. करमाला दिग्विजय बागल
  12. बार्शी से राजेंद्र विठ्ठल राउत
  13. गुहागर से राजेश रामचंद्र बेंडल
  14. हातकणंगले से अशोकराव माने
  15. शिरोल से राजेंद्र शामगोंडा पाटिल

महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ मतदाता- चुनाव आयोग

Advertisement

चुनाव आयोग के मुताबिक  "महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।"

किसके पास कितनी सीटें?

Advertisement

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटे हैं और बहुमत का आकड़ा 145 सीट है। फिलहाल 201 सीटों के साथ महायुति गठबंधन सत्ता पर काबिज है, जबकि महाविकास अघाड़ी अलायंस के पास अभी कुल 67 सीटे ही हैं।

दिलचस्प होगा इस बार का चुनाव

महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। पिछले पांच सालों में राज्य की सियासी हवा काफी बदल चुकी है। जो पिछले चुनाव में साथ थे, उनका इन चुनावों में आमना सामना होगा। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP और शिवसेना (उद्धव गुट) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। दोनों ने साथ में बहुमत भी हासिल किया, लेकिन चुनाव के बाद तीन दशक पुराना यह गठबंधन टूट गया था। CM पद को लेकर लंबे समय तक चली खींचतानी के बाद BJP और शिवसेना (उद्धव गुट) की राहें अलग हो गई थीं।

इसे भी पढ़ें: कोपरी-पचपखाड़ी से शिंदे ने भरा पर्चा, सामने विपक्ष ने उतारा है ये चेहरा

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 28 October 2024 at 23:43 IST