अपडेटेड 7 April 2024 at 14:18 IST

'विशेष सूचना...उसी जगह पर थोड़ा विस्फोटक होगा', संजय निरुपम क्या बड़ा राज खोलने वाले हैं?

Maharashtra: कांग्रेस ने संजय निरुपम के खिलाफ कार्रवाई की थी और उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से पूर्व सांसद संजय निरुपम आक्रामक हैं।

Follow : Google News Icon  
Sanjay Nirupam
संजय निरुपम | Image: PTI

Sanjay Nirupam: कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद पूर्व सांसद संजय निरुपम आक्रामक हैं। लोकसभा चुनावों में टिकट ना मिलने के बाद ही कांग्रेस की मुंबई इकाई के पूर्व अध्यक्ष निरुपम ने बगावत का बिगुल फूंक रखा था। हालांकि जब कांग्रेस ने उन्हें निकाल दिया तो अब संजय निरुपम पार्टी पर हमलावर हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा है कि वो सोमवार को थोड़ा विस्फोटक करने वाले हैं।

संजय निरुपम ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जानकारी दी है। संजय निरुपम लिखते हैं- 'प्रेस के साथियों के लिए विशेष सूचना, कल 11.30 बजे दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस। उसी जगह पर, थोड़ा विस्फोटक होगा। कृपया आइए।'

यह भी पढे़ं: खड़गे की जुबान फिसली, फिर शुरू हुई नई बहस... आर्टिकल 371 क्या है और कौन सा राज्य इसके दायरे में

कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से निकाला

कांग्रेस ने शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच पार्टी नेतृत्व पर हालिया टिप्पणी के लिए संजय निरुपम के खिलाफ कार्रवाई की थी। पहले कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया था। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निरुपम के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी थी। निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Advertisement

कांग्रेस की कार्रवाई से भड़के संजय निरुपम

उसके बाद संजय निरुपम कह रहे हैं कि पार्टी नेतृत्व में जबरदस्त अहंकार है। निरुपम ने ये भी कहा कि कांग्रेस इतिहास बन चुकी है और उसका कोई भविष्य नहीं है। अपनी सफाई में उन्होंने कहा- 'जनता के बीच जो कहा, वो कांग्रेस के खिलाफ नहीं था, बल्कि वो पार्टी से शिवसेना-यूबीटी के सामने आत्मसमर्पण नहीं करने को कह रहे थे। धर्मनिरपेक्षता का मतलब अपने धर्म की अवहेलना करना नहीं है।' अभी संजय निरुपम ने जिस तरह विस्फोटक की बात कही है तो सवाल उठता है कि वो क्या बड़ा राज खोलने जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं: राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर से 370 हटाना, सीएए- सब डन... आम चुनाव के बाद मोदी सरकार आएगी तो अब क्या?

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 14:16 IST