अपडेटेड 22 November 2024 at 15:23 IST
'गईल माघ दिन 29...उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा', महाराष्ट्र-झारखंड नतीजों से पहले गिरिराज का बड़ा दावा
महाराष्ट्र-झारखंड के चुनावी नतीजों को लेकर केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया है और कहा कि विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के के लिए वोटों की गिनती शनिवार, 23 नवंबर को होनी है। दोनों ही राज्यों में शनिवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगाी। सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिन जाएंगे। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती होगी। एग्जिट पोल में दोनों राज्यों के अलग-अलग भविष्यवाणी हो रही है। वहीं, सभील दल अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र-झारखंड नतीजों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा दावाल किया है।
महाराष्ट्र-झारखंड के चुनावी नतीजों को लेकर केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जब सवाल किया गया किया महाराष्ट्र में उद्धव गुट 160 सीट लाने का दावा कर रही है। वहीं, INDI गठबंधन भी झारखंड में अपनी जीत का दावा ठोक रही है। इस सवाल के जवाब में गिरिरज सिंह ने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने..., किसी को सपना देखने से नहीं रोकना चाहिए। गईल माघ दिन 29 बाकी..., कल इस समय तक नतीजे साफ हो जाएंगे। वे घबराए हुए हैं इसलिए वे ऐसी बातें करेंगे। हम(NDA) महाराष्ट्र भी जीतेंगे और झारखंड भी जीतेंगे।"
महाराष्ट्र भी जीतेंगे और झारखंड भी जीतेंगे-गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगह विपक्ष का सूपडा साफ हो जाएगा। विपक्ष घबराई हुई है। शनिवार को चुनाव नतीजे आते ही पिक्चर क्लियर। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रही है। जनता विकास चाहती है। विपक्ष बस कुर्सी के लिए चुनाव लड़ती है। जनता विकास साथ खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी।
झारखंड में दो चरणों में हुई वोटिंग
बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था।पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे। जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी। कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर यहां है।
Advertisement
वहीं, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग हुई। सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। 23 तारीख तो जब ईवीएम खुलेगी तो पता चलेगा कि महाराष्ट्र की जनता ने जीत का ताज महायुति के सर सजाया है या महा विकास अघाड़ी के।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Exit Poll में महायुति की बड़ी जीत, 150 से अधिक सीटों के साथ सरकार में हो सकती है वापसी
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 November 2024 at 15:23 IST